Published : Mar 21, 2024 01:29 pm IST, Updated : Mar 21, 2024 01:29 pm IST
1/7Image Source : INDIA TV
PHOTOS : IPL इतिहास में इस ओवर में बने हैं सबसे ज्यादा रन, आंकड़ा 17000 के पार
2/7Image Source : AP
आईपीएल का आगाज साल 2008 में हुआ था और पिछला सीजन 2023 में खेला गया। अब 22 मार्च से फिर से इसकी शुरुआत हो रही है। इस दौरान अगर पूरे इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की बात की जाए तो मैच के 18वें ओवर में सबसे ज्यादा बने हैं। आपको विश्वास हो न हो, लेकिन इस ओवर में अब तक 17,267 रन बन चुके हैं।
3/7Image Source : AP
आईपीएल के 17वें ओवर में भी बल्लेबाज गेंदबाजों की खूब कुटाई करते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें ओवर में अब तक 16,765 रन बन चुके हैं।
4/7Image Source : pti
टी20 के किसी भी मैच में 19वां ओवर काफी अहम माना जाता है। चाहे टीम पहले बल्लेबाजी कर रही हो या फिर गेंदबाजी। अब तक के आईपीएल इतिहास पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि आईपीएल के 19वें ओवर में 16,723 रन बन चुके हैं।
5/7Image Source : AP
आईपीएल के पांचवें ओवर में भी बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं, क्योंकि ये पावरप्ले खत्म होने से पहले का ओवर होता है। आईपीएल में अब तक पांचवें ओवर में 16,404 रन बने हैं।
6/7Image Source : AP
आईपीएल इतिहास का 16वां ओवर भी काफी महंगा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें ओवर में अब तक 16,284 रन बन चुके हैं।
7/7Image Source : AP
पावरप्ले के आखिरी ओवर यानी छठे ओवर में बल्लेबाज खूब रन ठोकते हैं। अब तक आईपीएल के इस ओवर में 16,254 रन बने हैं।