1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया ने किया टॉप

साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया ने किया टॉप

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Dec 31, 2025 02:11 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 02:12 pm IST
साल 2025 में एक से बढ़कर एक टेस्ट मैच खेले गए। ऑस्ट्रेलिया ने जहां सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीते। वहीं, टीम इंडिया को सिर्फ 4 मैचों में जीत नसीब हुई। आइए जानते हैं साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीमों के बारें में...
1/6 Image Source : AP

साल 2025 में तीन टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने 4-4 टेस्ट मैच अपने नाम किए। पहली टीम है इंग्लैंड, जिसने 10 टेस्ट मैच खेले लेकिन जीत सिर्फ 4 टेस्ट मैचों में ही मिली। वहीं, 5 टेस्ट मैचों में इंग्लिश टीम को हार का स्वाद चखना पड़ा। वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा।
2/6 Image Source : AP

न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2025 में सिर्फ 5 टेस्ट मैचों में शिरकत की। न्यूजीलैंड ने साल 2025 में भले ही 5 मैच खेले लेकिन 1 मैच को छोड़कर बाकी 4 मैच अपने नाम किए। वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा। इस तरह न्यूजीलैंड ने बिना कोई मैच हारे साल 2025 का शानदार अंदाज में समापन किया।
3/6 Image Source : AP

टीम इंडिया ने साल 2025 में 10 टेस्ट मैचों में शिरकत की लेकिन जीत सिर्फ 4 में ही मिली। हालांकि, टीम इंडिया को 5 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। भारतीय टीम को साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया से 1 टेस्ट मैच में हार मिली। वहीं, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-2 टेस्ट मैचों में बुरी तरह हराया।
4/6 Image Source : AP

साल 2025 में साउथ अफ्रीका दूसरी सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीम रही। साउथ अफ्रीका ने 8 टेस्ट मैचों में 7 जीत हासिल की। अफ्रीकी टीम को सिर्फ एकमात्र हार पाकिस्तान के घर में मिली। लाहौर में खेले गए इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 93 रनों से मात दी।
5/6 Image Source : AP

 ऑस्ट्रेलिया ने साल 2025 में कुल 11 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एक, श्रीलंका के खिलाफ 2, साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक और वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेले। वहीं, 4 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया को साल 2025 में सिर्फ 2 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई पहली हार लंका के खिलाफ और दूसरी हार WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली।
6/6 Image Source : AP

Advertisement