कौन हैं ये भारत के नए बैडमिंटन सनसनी आयुष शेट्टी? जानें उनसे जुड़ी 5 बड़ी बातें
कौन हैं ये भारत के नए बैडमिंटन सनसनी आयुष शेट्टी? जानें उनसे जुड़ी 5 बड़ी बातें
आयुष शेट्टी ने यूएस ओपन के फाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग को 21-18, 21-13 से हराकर अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता है। आयुष इस सीजन में BWF खिताब जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए हैं।
Published : Jul 01, 2025 01:25 pm IST, Updated : Jul 01, 2025 01:27 pm IST
1/6Image Source : X/BAI
भारत के नए बैडमिंटन सनसनी आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन के कोर्ट में कमाल कर दिया है। उन्होंने यूएस ओपन सुपर 300 के मेंस सिंगल फाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग को हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही इस सत्र में भारत का खिताबी सूखा खत्म हुआ। 20 वर्षीय आयुष ने रविवार को तीसरी वरीयता प्राप्त यांग को एक कांटेदार मुकाबले में 21-18, 21-13 से हरा दिया। इस मैच को जीतने के बाद से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच हम आपको आयुष शेट्टी से जुड़ी पांच बड़ी बातें बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : X/BAI
आयुष शेट्टी का जन्म 3 मई 2005 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने 7 साल की उम्र में ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। वह अपने पिता के साथ घर के पीछे एक मैदान में ट्रेनिंग करते थे। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने करकला और मैंगलोर में कोच सुभाष और चेतन के अंडर में ट्रेनिंग किया। आयुष 12 साल की उम्र में बेहतर ट्रेनिंग के लिए अपने परिवार के साथ बेंगलुरु शिफ्ट हो गए। वह बेंगलुरु में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में गए और सागर चोपड़ा के अंडर में उन्होंने ट्रेनिंग की।
3/6Image Source : X/BAI
2023 में, जब आयुष सिर्फ 18 साल के थे, उन्होंने स्पोकेन में BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उन्होंने इसके बाद के टूर्नामेंटों में भी अच्छा प्रदर्शन किया और ओडिशा मास्टर्स, बहरीन इंटरनेशनल और डच ओपन में उपविजेता रहे। छोटे से उम्र में उन्होंने साबित कर दिया कि वह बैडमिंटन कोर्ट के आने वाले सुपर स्टार साबित हो सकते हैं।
4/6Image Source : X/BAI
आयुष शेट्टी ने सीनियर लेवल पर काफी धमाकेदार अंदाज में एंट्री की। उन्होंने सीनियर लेवल पर सबसे पहले ऑरलियन्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट के दौरान, उन्होंने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन लोह कीन यू को हराया। उसके बाद आयुष ने ताइपे ओपन के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई, जहां उन्होंने किदाम्बी श्रीकांत और ली चिया-हाओ जैसे खिलाड़ियों को हराया।
5/6Image Source : X/BAI
बैडमिंटन में बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ-साथ आयुष शेट्टी पढाई में शानदार रहे हैं। वह कथित तौर पर बेंगलुरु में रेवा यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स साइंस में बीएससी की पढ़ाई भी कर रहे हैं। आयुष इस समय मेंस सिंगल में 31वें स्थान पर हैं। लक्ष्य सेन के बाद वह दूसरे सबसे हाईएस्ट रैंकिंग पर रहने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। आने वाले समय में आयुष बैडमिंटन की दुनिया में एक से बढ़कर एक उपलब्धियां अपने नाम कर सकते हैं।
6/6Image Source : X/BAI
पिछले दो सालों से आयुष टॉप लेवल पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन यूएस ओपन की वजह से अब वह सुर्खियों में आ गए हैं। आयुष ने रविवार को फाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग को हराकर 2025 की अपनी पहली बड़ी ट्रॉफी हासिल की, इसके बाद सेमीफाइनल में चाउ पर तीन गेम की कड़ी जीत दर्ज की। इसे जीतकर, वह इस साल सीनियर टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।