इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के 24वें मैच में एकतरफा प्रदर्शन कर अफगानिस्तान को 150 रनों से करारी हार सौंपी।
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह इस विश्व कप और इस मैदान पर अभी तक का सर्वोच्च स्कोर भी है।
इंग्लैंड के लिए कप्तान इयोन मोर्गन ने 148, जॉनी बेयरस्टो ने 90 और जोए रूट ने 88 रन बना। जिसमें मोर्गन ने अपनी पारी के दौरान रिकॉर्ड 17 छक्के लगाए। आज तक कोई भी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट की एक पारी में 17 छक्के नहीं मार पाया है।
जवाब में अफगानिस्तानी टीम ने पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 247 रन पर सिमट गई। उसके लिए हसमतुल्लाह शाहिदी ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 100 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा दो छक्के मारे।
इंग्लैंड की तरफ से फॉर्म में चल रहे रहे जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद ने तीन-तीन विकेट जबकि दो विकेट मार्क वुड के नाम हुए।
इस तरह विश्व कप में विशाल 150 रनों की जीत के साथ इंग्लैंड 5 जीत और 1 हार के चलते अंकतालिका में 8 अंको के साथ टॉप पर पहुच गई है। जबकि अफगानी टीम 5 में 5 हार के साथ सबसे निचले पायदान पर स्थित है।