श्रीलंका ने आईसीसी विश्व कप-2019 में सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए बारिश से बाधित मैच में अफगानिस्तान को 34 रनों से हरा दिया।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जिसके जवाब में श्रीलंका 36.5 ओवरों में 201 रनों पर ढेर हो गई।
श्रीलंका के लिए कुशल परेरा ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 81 गेंदों का सामना कर आठ चौके लगाए।
33 ओवरों में जब श्रीलंका ने 8 विकेट पर 182 बनाए थे तभी बारिश आ गई थी। इसी कारण मैच 41 ओवर प्रत्येक पारी किया गया और अफगानिस्तान को 187 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला।
जवाब में अफगानिस्तान इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 32.4 ओवरों में 152 रनों पर ढेर हो गई। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन 43 रन नाजीबुल्लाह ने 56 गेंदों पर बनाए।
श्रीलंका के लिए नुवान प्रदीप ने चार विकेट लिए। लसिथ मलिंगा ने तीन, इसुरू उदाना और थिसारा परेरा ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
इस तरह श्रीलंका की विश्व कप में ये दो मैचों में पहली जीत जबकि अफगानिस्तान की दूसरी हार है।