यशस्वी जायसवाल बनाम ग्रीम स्मिथ, 27 टेस्ट मैच के बाद ऐसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल बनाम ग्रीम स्मिथ, 27 टेस्ट मैच के बाद ऐसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल की बात करें तो उन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे।
Published : Nov 17, 2025 01:30 pm IST, Updated : Nov 17, 2025 01:30 pm IST
1/5Image Source : AP
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया, जिसे अफ्रीकी टीम ने 30 रन से अपने नाम किया। इस मैच में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस बीच आज हम यशस्वी जायसवाल की तुलना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ से करेंगे और आपको बताएंगे कि 27-27 टेस्ट मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था। इन दोनों के आंकड़े को देखकर आपको थोड़ी हैरानी जरूर होगी।
2/5Image Source : AP/X@ICC
यशस्वी जायसवाल की बात करें तो वह अपने करियर में अभी तक 27 टेस्ट मैच खेल पाए हैं और वहां उनके बल्ले से अभी तक 51 पारियों में 49.79 के औसत से 2440 रन आए हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ की बात करें तो उन्होंने 117 टेस्ट मैच खेलकर इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। 27 टेस्ट मैच के बाद उनके बल्ले से 46 पारियों में 56.60 के औसत से 2434 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले जायसवाल काफी कम अंतर से स्मिथ से आगे हैं।
3/5Image Source : AP/X@ICC
यशस्वी जायसवाल की बात करें तो वह टेस्ट क्रिकेट भी काफी आक्रामक अंदाज में खेलते हैं। वहीं स्मिथ टेस्ट में संयम और धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। शतक और अर्धशतक की बात करें तो जायसवाल के बल्ले से 27 टेस्ट मैच में अब तक 7 शतक और 12 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वहीं स्मिथ की बात करें तो उन्होंने 27 टेस्ट के बाद 7 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए थे।
4/5Image Source : AP/X@ICC
हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो 27 टेस्ट मैच के बाद जायसवाल का एक टेस्ट मैच की एक पारी में हाईएस्ट स्कोर नाबाद 212 रन का रहा है। वहीं स्मिथ का 27 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में हाईएस्ट स्कोर 277 रन का रहा है। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना हाईएस्ट स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।
5/5Image Source : AP/X@ICC
चौके और छक्के की बात करें तो 27 टेस्ट मैचों के बाद जायसवाल के बल्ले से 304 चौके और 43 छक्के देखने को मिले हैं। वहीं ग्रीम स्मिथ की बात करें तो 27 टेस्ट मैच के बाद उन्होंने 321 चौके और 8 सिक्स लगाए थे। छक्के लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल स्मिथ की तुलना में काफी आगे हैं।