108MP कैमरा, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वाले Redmi 13 5G पर ऑफर्स की बारिश, 606 रुपये EMI में लाएं घर
108MP कैमरा, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वाले Redmi 13 5G पर ऑफर्स की बारिश, 606 रुपये EMI में लाएं घर
108MP Camera 8GB RAM 128GB Storage featured Redmi 13 5G massive discount offer on Amazon: रेडमी के 108MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन की खरीद पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। रेडमी का यह फोन अब तक के सबसे कम कीमत में मिलेगा।
Published : Nov 01, 2024 07:49 pm IST, Updated : Nov 04, 2024 03:12 pm IST
1/6Image Source : FILE
Redmi 13 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर रेडमी के इस सस्ते 5G स्मार्टफोन की खरीद पर लिमिटेड टाइम डील ऑफर की जा रही है। फेस्टिव सीजन सेल खत्म होने के बाद भी रेडमी के इस फोन को बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसे आप 606 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।
2/6Image Source : FILE
रेडमी का यह सस्ता 5G स्मार्टफोन 6.79 इंच के FHD+ पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है। रेडमी के इस फोन का डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रेजलूशन के साथ-साथ 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 550 निट्स तक की है।
3/6Image Source : FILE
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 AE प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 128GB UFS 2.2 मेमोरी का सपोर्ट मिलता है। रेडमी के इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
4/6Image Source : FILE
इस स्मार्टफोन में 5,030mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। रेडमी के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5, WiFi, डुअल 5G सिम कार्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर काम करता है।
5/6Image Source : FILE
Redmi 13 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 108MP का मेन और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के इस सस्ते फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा डायनैमिक रिंग फ्लैश लाइट के साथ आता है। इसमें प्रोट्रेट और नाइट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
6/6Image Source : FILE
Redmi 13 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। कंपनी इस फोन को 5,500 रुपये सस्ते में बेच रही है। इसके अलावा इस फोन को 606 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।