108MP कैमरे वाला Redmi Note 15 5G कल होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर तक की हर डिटेल
108MP कैमरे वाला Redmi Note 15 5G कल होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर तक की हर डिटेल
रेडमी का 108MP कैमरा वाला फोन 6 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च हो रहा है। चीनी कंपनी का यह फोन पिछले साल घरेलू मार्केट में पेश हुआ था। फोन के कई फीचर्स कंपनी ने रिवील किए हैं।
Published : Jan 05, 2026 01:22 pm IST, Updated : Jan 05, 2026 01:22 pm IST
1/5Image Source : Redmi
2026 की पहली लॉन्चिंग की तैयारी चल रही है। चीनी कंपनी शाओमी रेडमी अपना 108MP कैमरा वाला फोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। रेडमी का यह फोन 6 जनवरी को पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने इस फोन के कई फीचर्स पहले ही कंफर्म कर दिए हैं।
2/5Image Source : Redmi
रेडमी के इस बजट फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस फोन का डिस्प्ले कर्व्ड डिजाइन से लैस है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, फोन का डिस्प्ले 3300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।
3/5Image Source : Redmi India
इस फोन के अलावा कंपनी रेडमी नोट 15 प्रो भी पेश करेगी। यह सीरीज 7.35mm थिकनेस के साथ आएगी। रेडमी ने कंफर्म किया है Redmi Note 15 में 108MP का कैमरा दिया जाएगा। इस कैमरे से 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
4/5Image Source : Redmi
Redmi Note 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 के साथ आ सकता है। साथ ही, फोन में IP66 रेटिंग मिलेगा, जो फोन को डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट प्रूफ बनाता है।
5/5Image Source : Redmi
यह फोन 5520mAh की दमदार बैटरी और 45W फास्ट चार्जंग से लैस होगी। फोन के बैक में दो कैमरे दिए जाएंगे। वहीं, सेल्फी के लिए इन-डिस्प्ले पंच-होल कैमरा मिलेगा। इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी।