16GB रैम वाले Realme GT 7 Pro 5G की सेल शुरू, मिल रहा बंपर ऑफर
16GB रैम वाले Realme GT 7 Pro 5G की सेल शुरू, मिल रहा बंपर ऑफर
16GB RAM 512GB Storage Featured Realme GT 7 Pro Sale starts in India check offers: रियलमी के सबसे तगड़े स्मार्टफोन की सेल भारत में आज यानी 29 नवंबर से शुरू हो गई है। पहली सेल के साथ कंपनी फोन की खरीद पर दमदार ऑफर दे रही है।
Published : Nov 29, 2024 01:16 pm IST, Updated : Nov 29, 2024 01:16 pm IST
1/6Image Source : Realme India
Realme GT 7 Pro की सेल आज यानी 29 नवंबर 2024 से भारत में शुरू हो गई है। रियलमी ने अपने इस सबसे तगड़े फोन को पिछले दिनों लॉन्च किया था। कंपनी ने 26 नवंबर को लॉन्च के साथ ही इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी। आज से इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के साथ-साथ रियलमी के ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। पहली सेल में कंपनी यूजर्स को कई तरह के ऑफर दे रही है।
2/6Image Source : India TV
Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आने वाला यह Realme का पहला फोन है। आने वाले कुछ सप्ताह में इस प्रोसेसर के साथ भारत में iQOO 13, Xiaomi 15, Samsung Galaxy S25 सीरीज आदि लॉन्च होने वाले हैं। Realme GT 7 Pro भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 62,999 रुपये में आता है।
3/6Image Source : India TV
रियलमी के इस फोन को दो कलर ऑप्शन Galaxy Gray और Orange में खरीदा जा सकता है। इस फोन की खरीद पर कंपनी 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 12 महीने की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी ऑफर की जा रही है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K LTPO Eco2 OLED Plus क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1264 x 2780 पिक्सल है और यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
4/6Image Source : India TV
Realme GT 7 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। रियलमा का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 5,800mAh के सिलिकन कार्बन नेक्स्ट जेनरेशन Titan बैटरी के साथ आता है। इसमें 120W USB Type C SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें 11480mm2 वेपर कूलिंग चेंबर दिया गया है, जिसकी वजह से फोन मल्टी-टास्किंग में गर्म नहीं होगा।
5/6Image Source : India TV
Realme का यह तगड़ा फोन भारत में Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन है। इसमें दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ Next AI फीचर दिया गया है। आप AI के जरिए फोन में कई चीजें कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi6, Bluetooth 5.4, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह फोन डॉल्वी विजन, डॉल्वी एटमस जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से इसे आप पानी में डुबाकर भी यूज कर सकते हैं।
6/6Image Source : India TV
इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी OIS कैमरा मिलता है। इसके अलावा इस फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 120x सूपर जूम को सपोर्ट करेगा। फोन के कैमरे में Hyperimage+ फीचर दिया गया है और यह 8K रेजलूशन का वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिलता है।