Published : Oct 26, 2024 12:00 am IST, Updated : Oct 26, 2024 12:00 am IST
1/6Image Source : FILE
Amazon पर चल रहे दिवाली सेल में सैमसंग के इस साल लॉन्च हुए दमदार फीचर्स वाले मिड बजट फोन Galaxy A55 5G की खरीद पर धांसू डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फोन की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया गया है। सैमसंग के इस फोन को लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में घर लाया जा सकता है।
2/6Image Source : FILE
Samsung का यह फोन 6.6 इंच के Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9, पिक्सल रेजलूशन 2340 x 1080 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन के डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ मिलता है और यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
3/6Image Source : FILE
Samsung Galaxy A55 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीद सकते हैं। सैमसंग का यह फोन इन-हाउस Exynos 1480 प्रोसेसर पर काम करता है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
4/6Image Source : FILE
सैमसंग के इस फोन के बैक में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 5MP का मेक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। इसमें Super HDR वीडियो मोड फीचर दिया गया है। इस फोन से 30fps पर Ultra HD 4K (3840 x 2160) रेजलूशन में वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।
5/6Image Source : FILE
स्मार्टफोन 5000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। यह 25W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए इस फोन में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है। फुल चार्ज में यह कई घंटों तक चलती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
6/6Image Source : FILE
Samsung Galaxy A55 5G की कीमत 35,999 रुपये से शुरू होती है। इसके अन्य दो वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 42,999 रुपये और 45,999 रुपये है। इस फोन को Blue और Navy कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन को अमेजन से खरीदने पर 6,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर सभी बैंक के कार्ड पर दिया जा रहा है।