Published : Jun 03, 2025 01:44 pm IST, Updated : Jun 03, 2025 01:44 pm IST
1/5Image Source : FILE
Infinix ने अपना एक और गेमिंग स्मार्टफोन GT 30 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स का यह फोन पिछले साल आए GT 20 Pro का अपग्रेड है। इसमें 12GB रैम, 5500mAh की दमदार बैटरी, बाईपास चार्जिंग समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह फोन वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर से लैस है।
2/5Image Source : FILE
Infinix GT 30 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB रैम + 256GB और 12GB रैम + 256GB में लॉन्च किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 26,999 रुपये में आता है। पहली सेल में कंपनी फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 12 जून से खरीदा जा सकेगा। इसे ब्लेड व्हाइट और डार्क फ्लेयर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
3/5Image Source : FILE
इनफिनिक्स का यह फोन 6.78 इंच के 1.5K रेजलूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। इसके अलावा फोन का डिस्प्ले TUV लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन से भी लैस है।
4/5Image Source : FILE
यह फोन MediaTek Dimensity 8350 अल्टीमेट प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इनफिनिक्स के इस फोन में सर्किल-टू-सर्च, राइटिंग असिस्टेंट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
5/5Image Source : FILE
इस गेमिंग फोन में 5500mAh की बैटरी के साथ 45W वायर्ड और 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन 108MP के मेन और 8MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा मिलेगा। गेमिंग के लिए फोन में डेडिकेटेड XBoost गेमिंग इंजन दिया गया है।