1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करेंगे ये मसाले, डॉक्टर ने बताया फायदा

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करेंगे ये मसाले, डॉक्टर ने बताया फायदा

जब शरीर में फ्री रेडिकल्स असंतुलित हो जाता है तो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए आप किचन के इन कुछ मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Written By: Poonam Yadav
Published : Sep 10, 2026 09:35 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 09:47 pm IST
शरीर को हेल्दी रखने के लिए ज़रूरी है कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कंट्रोल में रहे। दरअसल, जब शरीर में फ्री रेडिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के बीच असंतुलन की स्थिति पैदा होती है तो उसे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कहते हैं। यह कैंसर होने का भी महत्वपूर्ण कारक है। ऐसे में कैंसर हीलर सेंटर में डायरेक्टर डॉक्टर तरंग कृष्णा बता रहे हैं कि इसे किचन के किन मसालों से इसे कंट्रोल किया जा सकता है?
1/5 Image Source : UNSPLASH

हल्दी: हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर के सूजन को कम करता है। इसकी एंटीऑक्सीडेंट क्षमता फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करती है।
2/5 Image Source : UNSPLASH
हल्दी: हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर के सूजन को कम करता है। इसकी एंटीऑक्सीडेंट क्षमता फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करती है।
काली मिर्च: काली मिर्च में मौजूद मुख्य सक्रिय यौगिक पिपरिन इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और शरीर के सूजन को कम करने में प्रभावकारी है। यह कम्पोनेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और कोशिकाओं को सुरक्षित रखता है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
काली मिर्च: काली मिर्च में मौजूद मुख्य सक्रिय यौगिक पिपरिन इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और शरीर के सूजन को कम करने में प्रभावकारी है। यह कम्पोनेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और कोशिकाओं को सुरक्षित रखता है।
लहसुन: लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक पाया जाता है जो शरीर में सूजन को कम करने के अलावा, बॉडी फैट को भी कंट्रोल करने में मददगार है। यह सल्फर यौगिक फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल कर कोशिकाओं को सुरक्षित रखता है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
लहसुन: लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक पाया जाता है जो शरीर में सूजन को कम करने के अलावा, बॉडी फैट को भी कंट्रोल करने में मददगार है। यह सल्फर यौगिक फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल कर कोशिकाओं को सुरक्षित रखता है।
जीरा: जीरा का सेवन आमतौर पर वेट लॉस और बेहतर पाचन के लिए किया जाता है। लेकिन यह मसाला सिर्फ पेट के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि यह मसाला ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कंट्रोल करने में मददगार है
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement