BSNL का 150 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, मिल रहे कई बेनिफिट्स
BSNL का 150 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, मिल रहे कई बेनिफिट्स
BSNL के पास लंबी वैलिडिटी वाले कई सस्ते रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 5 महीने यानी 150 दिनों की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान उतारा है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।
Published : May 17, 2026 02:27 pm IST, Updated : May 17, 2026 02:27 pm IST
1/5Image Source : BSNL
BSNL के पास लंबी वैलिडिटी वाले कई सस्ते रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 5 महीने यानी 150 दिनों की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान उतारा है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।
2/5Image Source : BSNL
भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 997 रुपये की कीमत में आता है। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान के बारे में जानकारी शेयर की है। BSNL के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कुल 300GB डेटा का लाभ मिलता है।
3/5Image Source : Unsplash
यह रिचार्ज प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। साथ ही, यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, कंपनी अपने इस प्लान में डेली 100 फ्री SMS भी ऑफर करती है।
4/5Image Source : India TV
BSNL ने हाल ही में अपने 1 रुपये वाले ऑफर को फिर से शुरू कर दिया है। इसमें नए बीएसएनएल यूजर्स को 1 रुपये में पूरे 1 महीने की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। साथ ही, यूजर्स को इसमें डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।
5/5Image Source : BSNL
सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही प्राइवेट कंपनियों के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए नजर आएगी। BSNL ने इसके लिए बड़े पैमाने पर 4G/5G टावर लगाने की तैयारी कर ली है। कंपनी को सरकार की तरफ से पूरा सपोर्ट मिल रहा है, जिसकी वजह से पिछले कुछ साल में कंपनी ने लाखों यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं।