BSNL का 70 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत मिल रहे ये बेनिफिट्स
BSNL का 70 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत मिल रहे ये बेनिफिट्स
BSNL लगातार अपने यूजर्स के लिए सस्ते प्लान उतार रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने कुछ समय पहले 70 दिन वाला सस्ता प्लान उतारा है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।
Published : May 25, 2026 07:01 pm IST, Updated : May 25, 2026 07:01 pm IST
1/5Image Source : BSNL
BSNL लगातार अपने यूजर्स के लिए सस्ते प्लान उतार रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने कुछ समय पहले 70 दिन वाला सस्ता प्लान उतारा है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।
2/5Image Source : BSNL
BSNL का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 599 रुपये में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ-साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान खास तौर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो कॉलिंग के साथ-साथ ज्यादा डेटा चाहते हैं।
3/5Image Source : BSNL
इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डेटा मिलता है। साथ ही, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। यूजर्स को इस प्लान में कुल 210GB डेटा का लाभ मिलता है। डेली डेटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 40kbps की स्पीड से अनिलिमिटेड डेटा मिलेगा।
4/5Image Source : India TV
BSNL इससे पहले भी यूजर्स के लिए कई सस्ते प्लान मार्केट में उतारे हैं। कंपनी ने 499 रुपये वाला एक OTT प्लान उतारा है, जिसमें JioHotstar, SonyLIV और Zee5 जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है। कंपनी इस प्लान में तीन महीने के लिए OTT ऐप्स का एक्सेस दे रही है।
5/5Image Source : BSNL
इसके अलावा कंपनी के पास 997 रुपये वाला पलान है, जिसमें 150 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्रीपेड प्लान डेली 2GB डेटा के साथ आता है। इसके अलावा पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसमें यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS के साथ अन्य बेनिफिट्स मिलते हैं।