Vivo X200 5G 256GB में आया डिस्काउंट ऑफर, एक झटके में हजारों रुपये घट गई कीमत
Vivo X200 5G 256GB में आया डिस्काउंट ऑफर, एक झटके में हजारों रुपये घट गई कीमत
Flipkart में इस समय SASA Sale चल रही है। कंपनी सेल ऑफर में स्मार्टफोन्स पर तगड़े डिस्काउंट दे रही है। फ्लिपकार्ट ने सेल लाइव होते ही Vivo X200 5G 256GB की कीमत में बड़ी कटौती की है। आप इस स्मार्टफोन पर हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।
Published : May 03, 2025 06:08 pm IST, Updated : May 03, 2025 06:08 pm IST
1/8Image Source : फाइल फोटो
अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खरीदारी का अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही अपने ग्राहकों के लिए 2025 की पहली बड़ी सेल लेकर आ गए हैं। सेल का फायदा लेकर आप इस समय बेहद सस्ते दाम में स्मार्टफोन की खरीदारी कर सकते हैं।
2/8Image Source : फाइल फोटो
वीवो ने भारतीय बाजार में पिछले साल Vivo X200 5G को अक्टूबर के महीने में लॉन्च किया था। वीवो का यह स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट का स्मार्टफोन है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट ने अपनी SASA Sale में इसकी कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अब आप इसे करीब 10 हजार रुपये की बचत के साथ खरीदारी कर सकते हैं।
3/8Image Source : फाइल फोटो
Vivo X200 5G का 256GB वेरिएंट इस समय फ्लिपकार्ट पर 74,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। लेकिन, आप इसे अच्छी कासी बचत के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस प्रीमियम फोन पर 12% का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 65,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
4/8Image Source : फाइल फोटो
Vivo X200 5G की खरीदारी के लिए अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आप 5% कैशबैक भी पा सकते हैं। इसके अलावा सभी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर कंपनी 5500 रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है। अगर आपका बजट कम है तो आप सिर्फ 2750 रुपये की मंथली ईएमआई पर इसे खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
5/8Image Source : फाइल फोटो
फ्लिपकार्ट सासा सेल ऑफर में Vivo X200 5G पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके 58,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। हालांकि आपको कितनी एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी यह आपके फोन की वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगा।
6/8Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि Vivo X200 5G एल्यूमिनियम एलॉय फ्रेम के साथ आता है जिसके बैक में ग्लास दिया गया है। इस फोन में IP68 और IP69 दोनों की ही रेटिंग मिलती है। मतलब पानी में डूब जाने पर भी इस फोन को कुछ नहीं होने वाला है।
7/8Image Source : फाइल फोटो
Vivo X200 5G में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में कंपनी ने Mediatek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया है। इसमें 16GB की रैम और 1TB की बड़ी स्टोरेज दी है।
8/8Image Source : फाइल फोटो
फोटोग्राफी का शौक रखने वाले लोगों को Vivo X200 5G खूब पसंद आने वाला है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50+50+50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। Vivo X200 5G को पॉवर देने के लिए इसमें 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।