Google I/O 2025: गूगल का मेगा इवेंट आज, Android 16 समेत कई प्रोडक्ट होंगे पेश
Google I/O 2025: गूगल का मेगा इवेंट आज, Android 16 समेत कई प्रोडक्ट होंगे पेश
Google I/O 2025: गूगल का सालाना इवेंट आज यानी 20 मई को आयोजित किया जाएगा। इस मेगा इवेंट में गूगल अपने अपकमिंग Android 16 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा Gemini AI समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स पेश कर सकता है।
Published : May 20, 2025 04:34 pm IST, Updated : May 20, 2025 04:34 pm IST
1/5Image Source : FILE
टेक कंपनी गूगल का सालाना इवेंट Google I/O 2025 आज यानी 20 मई को आयोजित किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह इवेंट रात के 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी अपने नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की भी घोषणा कर सकती है। पिछले साल की तरह इस साल भी गूगल का फोकस AI बेस्ड प्रोडक्ट्स पर होगा।
2/5Image Source : FILE
Google I/O को आप रात 11 बजकर 30 मिनट से आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव स्ट्रीम कर पाएंगे। गूगल इस इवेंट में Gemini 2.5 Pro का डेवलपर्स प्रिव्यू जारी कर सकता है। यह लेटेस्ट जेनरेटिव एआई मॉडल है, जिसमें जेमिनी सर्च, राइट और इंटरैक्ट का अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।
3/5Image Source : FILE
Google ने पिछले दिनों Android 16 की पहली झलक दिखाई है। गूगल ने अपने अपकमिंग मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के डिजाइन से लेकर प्राइवेसी फीचर्स को अपग्रेड करने का काम किया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा गूगल ने WearOS को भी रीडिजाइन किया है। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में Android 16 की पहली झलक दिखाई है। गूगल का यह अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम नए मटीरियल 3 एक्सप्रेसिव एनिमेशन के साथ आएगा।
4/5Image Source : FILE
Android 16 के इंटरफेस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके नोटिफिकेशन पैनल में आपको यह बदलाव देखने को मिलेगा। नोटिफिकेशन पैनल को स्लाइड करने पर बैकग्राउंड ब्लर हो जाएगा। साथ ही, इसमें आइकन की डेप्थ देखी जा सकती है। स्लाइड करने के बाद भी आपको पता चलेगा कि आपने कौन सा ऐप बैकग्राउंड में ऑन किया है।
5/5Image Source : FILE
गूगल सर्च में नया AI मोड देखने को मिल सकता है। साथ ही, नए एजेंटिक AI टूल की भी घोषणा की जा सकती है। यह टूल असिस्टेंट की तरह काम करेगा, जो ऑटोमैटिक टास्क को परफॉर्म करने में सक्षम होगा। इस टूल को गूगल के प्रोडक्ट्स जैसे कि Gmail में इंटिग्रेट किया जा सकता है।