जल्द खत्म होगा इंतजार! Google Pixel 9a भारत में इस दिन देगा दस्तक, सामने आई बड़ी अपडेट
जल्द खत्म होगा इंतजार! Google Pixel 9a भारत में इस दिन देगा दस्तक, सामने आई बड़ी अपडेट
Google Pixel 9a को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रही हैं। इस स्मार्टफो को कंपनी पिक्सल 9 सीरीज के तहत लॉन्च करेगी। अगर आप भी इसका इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Google Pixel 9a की लॉन्च डेट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
Published : Mar 07, 2025 05:59 pm IST, Updated : Mar 07, 2025 05:59 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
गूगल ने पिछले साल पिक्सल 9 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी ने तीन धमाकेदार स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। अब फैंस बेसब्री के साथ Google Pixel 9a का इंतजार कर रहे हैं। गूगल का यह अपकमिंग स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है।
2/6Image Source : फाइल फोटो
Google Pixel 9a की इंडिया लॉन्च डेट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। लेटेस्ट अपडेट ने पिक्सल लवर्स को बड़ी राहत दी है। Google इस नए पिक्सल समार्टफोन को बजट रेंज में लॉन्च कर सकती है। प्राइस में यह दूसरे पिक्सल 9 स्मार्टफोन से सस्ता होगा लेकिन इसमें फीचर्स रेगुलर सीरीज की ही तरह दमदार मिलने वाले हैं।
3/6Image Source : फाइल फोटो
लीक्स के मुताबिक गूगल Pixel 9a सीरीज को 19 मार्च 2025 को लॉन्च कर सकता है। वहीं भारतीय बाजार में यह 20 मार्च 2025 को दस्तक दे सकता है। अगर लीक्स सही साबित होती है तो बस कुछ ही दिन का और इंतजार फिर हमारे पास एक नया पिक्सल स्मार्टफोन मौजूद होगा।
4/6Image Source : फाइल फोटो
Google Pixel 9a की लॉन्च डेट की जानकारी फेमस टिप्स्टर योगेश बरार की तरफ से लीक की गई है। अगर आप अपर मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Google Pixel 9a एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको कैमरा से लेकर प्रोसेसर तक सब कुछ दमदार मिलने वाला है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
लॉन्च से पहले ही गूगल पिक्सल 9a के फीचर्स को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 6.28 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले में एमोलेड पैनल के साथ 2700 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल सकती है। लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग के लिए इस Google Pixel 9a में Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है जिसमें 48+13 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।