Published : Jun 01, 2025 01:22 pm IST, Updated : Jun 01, 2025 01:22 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स लगातार अपने फैंस के लिए नए-नए स्मार्टफोन्स ला रही है। अगर आप अगले कुछ दिनों में नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि इनफिनिक्स एक नया फोन लाने की प्लानिंग कर रही है। अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Smart 10 हो सकता है। अगर आपका बजट 10 हजार रुपये तक का है तो आप इसके लिए इंतजार कर सकते हैं।
2/6Image Source : फाइल फोटो
Infinix Smart 10 को लेकर मार्केट में लॉन्च से पहले ही कई सारी लीक्स सामने आ गई हैं। लीक्स में स्मार्टफोन का डिजाइन भी लीक हो चुका है। फिलहाल अभी Infinix Smart 10 को लेकर कंपनी की तरफ से ऑफिशियली किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं की गई है। लीक्स से मिली जानकारी के मुताबिक डेली रूटीन वर्क के लिए यह एक बेस्ट स्मार्टफोन हो सकता है।
3/6Image Source : फाइल फोटो
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार टिप्स्टर पारस गुगलानी ने अपकमिंग Infinix Smart 10 के कुछ फीचर्स को रिवील किया है। लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन बाजार में Unisoc T7250 चिपसेट के साथ दस्तक दे सकता है। इसमें आपको 6GB तक की रैम का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी इसमें 3GB की वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन दे सकती है।
4/6Image Source : फाइल फोटो
अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपको यह स्मार्टफोन पसंद आने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें 6.67 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है। इसमें कंपनी एचडी प्लस डिस्प्ले पैनल दे सकती है। इसके अलावा डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा जिससे किसी भी तरह के फ्रेम ड्रॉप की समस्या नहीं होगी। इसमें प्रोटेक्शन ग्लास भी लगाया जा सकता है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
Infinix Smart 10 में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। कंपनी इसमें 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट का सपोर्ट मिल सकता है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
Infinix Smart 10 का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला वीवो, ओप्पो, रियलमी और सैमसंग के लो बजट स्मार्टफोन्स से होने वाला है। कंपनी इसमें पतला और छोटा कैमरा बंप दे सकती है। इसके साथ ही इसके डिस्प्ले में पंच होल कट डिजाइन में फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।