iPhone Air First Look: एप्पल के सबसे पतले आईफोन में क्या है खास? ये 5 फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश
iPhone Air First Look: एप्पल के सबसे पतले आईफोन में क्या है खास? ये 5 फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश
iPhone Air First Look: एप्पल ने अपनी आईफोन 17 सीरीज के साथ अब तक का सबसे पतला आईफोन लॉन्च किया है। यह पतला आईफोन बेहद तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है।
Published : Sep 10, 2025 02:03 pm IST, Updated : Sep 10, 2025 05:13 pm IST
1/5Image Source : Apple
iPhone 17 सीरीज के साथ एप्पल ने अपना सबसे पतला iPhone Air भी मार्केट में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह देखने में भले ही पतला है, लेकिन इसमें तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। फोन की परफॉर्मेंस से लेकर ड्यूरेबिलिटी का विशेष ध्यान रखा गया है। iPhone Air में आपको 5 ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो अब तक किसी आईफोन में नहीं देखा गया है।
2/5Image Source : apple
iPhone Air एप्पल का अब तक लॉन्च हुआ सबसे पतला आईफोन है। इसकी मोटाई महज 5.6mm है। कंपनी ने स्लिम फोन बनाने के लिए इसके हार्डवेयर में विशेष बदलाव किए हैं। इसके बैक पैनल में आपको यूनीक कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। इस आईफोन में एप्पल ने कैमरा बंप दिया है, जिसमें कैमरा सेंसर के साथ-साथ LED फ्लैश और माइक दी गई है।
3/5Image Source : Apple
iPhone Air में कंपनी ने A19 Pro Bionic चिप का इस्तेमाल किया है। एप्पल ने अपने सबसे पतले आईफोन में प्रो मॉडल वाला तगड़ा प्रोसेसर यूज किया है। यह चिप सेट 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ-साथ न्यूरल एक्सीलरेटर्स और डेडिकेटेड N1 चिप के साथ आता है। इसके अलावा यह फोन केवल eSIM सपोर्ट के साथ आता है। इसमें आपको फिजिकल सिम लगाने के लिए कोई पोर्ट नहीं मिलेगा।
4/5Image Source : Apple
iPhone Air में कंपनी ने 6.5 इंच की OLED स्क्रीन यूज की है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है और इसमें सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलेगा। यह आईफोन एप्पल इंटेलिजेंस फीचर से लैस है। इसमें कंपनी ने टाइटैनियम फ्रेम का यूज किया है, जिसमें 80% तक टाइटैनियम मैटिरियल यूज किया गया है।
5/5Image Source : Apple
iPhone Air के बैक में 48MP का सिंगल फ्यूजन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल इसी सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं। इसमें प्रोट्रेट और वाइड एंगल तस्वीर ली जा सकती है। एक ही कैमरा सेंसर दो अलग-अलग फील्ड ऑफ व्यू में तस्वीर कैप्चर कर सकता है।