iPhone की जबरदस्त डिमांड ने Apple की कराई चांदी, बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड
iPhone की जबरदस्त डिमांड ने Apple की कराई चांदी, बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड
iPhone की भारी डिमांड ने एप्पल की बंपर कमाई करा दी है। कंपनी ने हाल की तिमाही में रिकॉर्ड रेवेन्यू और ग्रोथ दर्ज किया है। अमेरिका, यूरोप और जापान के साथ-साथ एशिया पेसिफिक में आईफोन की भारी डिमांड देखने को मिली है।
Published : Jan 31, 2026 11:16 am IST, Updated : Jan 31, 2026 11:16 am IST
1/5Image Source : PTI
iPhone की भारी डिमांड की वजह से एप्पल ने बंपर कमाई की है। एप्पल ने पिछली तिमाही का डेटा जारी किया है, जिसमें कंपनी ने 143.8 अरब डॉलर का रिकॉर्ड रेवेन्यू जेनरेट किया है। यह कंपनी के पिछले साल कलेक्ट किए गए रेवेन्यू के मुकाबले 15.68 प्रतिशत ज्यादा है।
2/5Image Source : India TV
एप्पल का प्रॉफिट भी 42.1 अरब डॉलर हो गया है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत ज्यादा है। इस जबरदस्त कमाई की वजह से एक क्वार्टर में प्रति शेयर कंपनी की कमाई 2.84 डॉलर है, जो पिछले साल के मुकाबले 19 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी का यह ऑल टाइम सबसे ज्यादा रिकॉर्ड कमाई है।
3/5Image Source : India TV
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने बताया कि अमेरिका, यूरोप और जापान के अलावा एशिया पेसिफिक में कंपनी ने रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज किया है। आईफोन की भारी डिमांड की वजह से कंपनी ने सभी बड़े मार्केट में अच्छा ग्रोथ दर्ज किया है। भारत में कंपनी ने पिछले साल तीन नए फिजिकल एप्पल स्टोर ओपन किए हैं।
4/5Image Source : India TV
भारत में भी आईफोन की जबरदस्त बिक्री हुआ है। आईफोन की डिमांड की वजह से एप्पल भारत के टॉप-5 स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल हो गया है। एप्पल का प्रोडक्ट रेवेन्यू 113.7 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 16 प्रतिशत ज्यादा है। यही नहीं, कंपनी के एक्टिव डिवाइस की संख्यां भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है।
5/5Image Source : India TV
पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज के अलावा पुरानी आईफोन सीरीज की काफी डिमांड रही है। यूजर्स iPhone 16, iPhone 15 सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं। ये दोनों पुरानी सीरीज अभी भी यूजर्स की डिमांड में बनी हुई है। नई सीरीज के आने के बाद हुए प्राइस कट और बैंक ऑफर्स की वजह से भारत में आईफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है।