बाजार में धूम मचाने आ रहा है iQOO 10R, 12GB रैम के साथ मिलेगी पॉवरफुल बैटरी
बाजार में धूम मचाने आ रहा है iQOO 10R, 12GB रैम के साथ मिलेगी पॉवरफुल बैटरी
स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू के फैंस के लिए अच्छी खबर है। आईक्यू भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का अगला स्मार्टफोन एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। इसमें आपको दमदार प्रोसेसर के साथ शानदार कैमरा मिलने वाला है।
Published : Jan 24, 2025 07:32 pm IST, Updated : Jan 24, 2025 07:32 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आए दिन नए-नए स्मार्टफोन्स दस्तक देते रहते हैं। अगर आप एक नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू भारतीय फैंस के लिए नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।
2/6Image Source : फाइल फोटो
आईक्यू ने भारतीय बाजार में पिछले कुछ समय में कई सारे धांसू स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अब कंपनी भारतीय मार्केट में iQOO 10R को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप फीचर्स के साथ दस्तक दे सकता है।
3/6Image Source : फाइल फोटो
iQOO 10R की लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कंपनी तरफ से फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन, इसको लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। इस स्मार्टफोन मे आपको पॉवरफुल बैटरी मिलने वाली है।
4/6Image Source : फाइल फोटो
लीक्स की मानें तो iQOO 10R में आपको 6.78 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। डिस्प्ले पैनल में आपको 144Hz रिफ्रेश दिया जा सकता है जिससे आपको बेहतरीन स्मूथ परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इसके हाई रेजोल्यूशन वाले डिस्प्ले में बड़ी ही आसानी से 4K कंटेंट को देख सकते हैं।
5/6Image Source : फाइल फोटो
iQOO 10R के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर के साथ आप मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे काम बड़े ही आसानी से कर पाएंगे। इसमें आपको 6400mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
iQOO 10R को कंपनी 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में आपको ब्लू व्हाइट और लुनर टाइटेनियम कलर का ऑप्शन मिल सकता है। यह स्मार्टफोन डुअल कैमरा के साथ पेश किया जा सकता जिसमें 50+8 मेगापिक्सलल के सेंसर दिए जा सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का सेंसर दिया जा सकता है।