1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. 18 जून को लॉन्च होगा iQOO का 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

18 जून को लॉन्च होगा iQOO का 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

Published : Jun 06, 2025 02:57 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 02:57 pm IST
iQOO जल्द ही अपना 6000mAh बैटरी वाला एक और बजट फोन लॉन्च करने वाला है। आईकू का यह फोन 18 जून को भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म किया है। साथ ही, इस फोन को Amazon पर भी लिस्ट किया गया है। इस अपकमिंग फोन को iQOO Z10 सीरीज में पेश किया जाएगा।
1/5 Image Source : FILE

iQOO Z10 सीरीज में कंपनी दो फोन- iQOO Z10 और iQOO Z10x पहले ही लॉन्च कर चुकी है। आईकू के ये दोनों फोन क्रमशः 7,300mAh और 6,500mAh बैटरी के साथ आते हैं। इन दोनों फोन को अप्रैल में भारतीय बाजार में उतारा गया है। आईकू का अपकमिंग फोन iQOO Z10 Lite के नाम से आएगा। इसके फीचर्स भी इन दोनों फोन के मुकाबले डाउनग्रेड होंगे।
2/5 Image Source : iQOO India

iQOO Z10 Lite के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका कैमरा मॉड्यूल Samsung Galaxy S25 Edge की तरह दिख रहा है। कंपनी द्वारा टीज किए गए पोस्टर के मुताबिक, इस फोन में कैमरा मॉड्यूल के साथ LED फ्लैश लाइट भी दिया जाएगा। वहीं, फोन के ऊपरी हिस्से में स्पीकर ग्रिल देखा जा सकता है
3/5 Image Source : FILE

इस सीरीज के iQOO Z10 को 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में कंपनी ने लॉन्च किया था। यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है। साथ ही, फोन के बैक में सर्कुलर रिंग वाला कैमरा डिजाइन दिया गया है।
4/5 Image Source : FILE

iQOO Z10x को कंपनी ने 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोससर के साथ आता है। इसमें 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। यह फोन वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा के साथ आता है।
5/5 Image Source : iQOO

Advertisement