iQOO Z11 Lite की सेल भारत में शुरू, 6500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट
iQOO Z11 Lite की सेल भारत में शुरू, 6500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट
iQOO Z11 Lite 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है। आईकू के इस बजट फ्रेंडली गेमिंग फोन को पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में पेश किया गया था। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है।
Published : Jul 30, 2026 07:17 pm IST, Updated : Jul 30, 2026 07:17 pm IST
1/5Image Source : India TV
iQOO Z11 Lite 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है। आईकू के इस बजट फ्रेंडली गेमिंग फोन को पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में पेश किया गया था। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का यह सस्ता स्मार्टफोन 6,500mAh की बैटरी और बेसिक AI फीचर्स से लैस है।
2/5Image Source : India TV
iQOO Z11 Lite को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 21,499 रुपये और 24,499 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
3/5Image Source : India TV
आईकू का यह बजट फ्रेंडली फोन 6.74 इंच के HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 6GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
4/5Image Source : India TV
iQOO के इस बजट फ्रेंडली फोन में कंपनी ने SGS 5 स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंट और मिलिट्री ग्रेड फीचर दिया है। फोन में IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट फीचर मिलता है। इसमें कंपनी ने 6,500mAh की बैटरी दी है। इसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कंपनी ने फोन में बाईपास चार्जिंग फीचर का इस्तेमाल किया है।
5/5Image Source : India TV
यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देगी। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ LED फ्लैश और ग्लो लाइट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिलेगा।