Jio का 365 दिन वाला सस्ता प्लान, पूरे साल रिचार्ज की नो टेंशन
Jio का 365 दिन वाला सस्ता प्लान, पूरे साल रिचार्ज की नो टेंशन
Jio ने अपने यूजर्स के लिए लंबी वैलिडिटी वाले कई प्लान उतारे हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। टेलीकॉम कंपनी के पास 365 दिनों वाला एक सस्ता प्लान है, जिसमें कई बेनिफिट्स मिलते हैं।
Published : Jun 16, 2026 11:42 pm IST, Updated : Jun 16, 2026 11:42 pm IST
1/5Image Source : Jio
Jio ने अपने यूजर्स के लिए लंबी वैलिडिटी वाले कई प्लान उतारे हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। टेलीकॉम कंपनी के पास 365 दिनों वाला एक सस्ता प्लान है, जिसमें कई बेनिफिट्स मिलते हैं।
2/5Image Source : Jio
जियो ने अपने इस सस्ते प्लान को Jio.com वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 912.5GB डेटा मिलता है यानी यूजर्स को इसमें डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। साथ ही, 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट्स मिलता है।
3/5Image Source : Jio
इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों तक अनिलमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। कंपनी अपने इस प्रीपेड प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग भी ऑफर करती है। इसमें कम्प्लिमेंटरी ऐप्स के तौर पर Jio TV और Jio AI Cloud का एक्सेस पूरे साल भर के लिए मिलता है।
4/5Image Source : Jio
रिलांयस जियो का यह प्लान 3,599 रुपये की कीमत में आता है। स्पेशल ऑफर के तहत मिलता है, जिसमें कंपनी 18 महीने के गूगल जेमिनी प्रो का एक्सेस देती है। इसके अलावा JioHotstar का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। इसमें 5,000GB तक क्लाउड स्टोरेज ऑफर किया जाता है।
5/5Image Source : Jio
इसके अलावा कंपनी के पास 3,999 रुपये वाला भी प्लान है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो का यह प्लान भी अनिलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा से लैस है। इसमें यूजर्स को Fancode OTT का एक्सेस एक्स्ट्रा मिलता है। बांकिंग के ऑफर्स 3,599 रुपये वाले प्लान की तरह ही मिलेंगे।