OTP फ्रॉड क्या है और इनसे खुद को कैसे बचाएं, यहां मिलेगी जानकारी
OTP फ्रॉड क्या है और इनसे खुद को कैसे बचाएं, यहां मिलेगी जानकारी
OTP फ्रॉड एक ऐसा जरिया है जो कि बहुत कॉमन हो गया है और इसमें लोगों को बेवकूफ बनाने के बाद उनकी गाढ़ी कमाई को ठग लिया जाता है। यहां जानिए क्या है ये और इससे बचने के उपाय-
Published : Apr 23, 2026 02:53 pm IST, Updated : Apr 23, 2026 02:53 pm IST
1/7Image Source : Freepik
OTP धोखाधड़ी या फ्रॉड आज साइबर अपराध के सबसे पॉपुलर तरीकों में से एक है। स्कैमर्स लोगों को यह भरोसा दिलाने के लिए कई तरीके आजमाते हैं कि उन्हें अपने OTP शेयर करने की जरूरत है और इस तरह वे आपके बैंक खातों से पैसे चुरा लेते हैं। यहां कुछ सामान्य तरीके दिए गए हैं जिनसे साइबर अपराधी OTP स्कैम करते हैं।
2/7Image Source : Freepik
आपको एक कॉल आती है और कॉल करने वाला कहता है कि उन्होंने गलती से खरीदी गई किसी चीज़ के लिए आपका मोबाइल नंबर सबमिट कर दिया है, और उस खरीदारी के लिए OTP आपको भेज दिया गया है। फिर वे रिक्वेस्ट करेंगे कि आप यह कोड उनके साथ शेयर करें।
3/7Image Source : Freepik
आपको एक अननोन नंबर से कॉल आती है, और कॉल करने वाला व्यक्ति खुद के बैंक अधिकारी होने का दावा करता है। वो आपको ये कहकर डराने की कोशिश करेगा कि बैंक ने आपके खाते में कुछ संदिग्ध एक्टिविटी का पता लगाया है और आगे की वित्तीय हानि को रोकने के लिए आपको पिन या OTP शेयर करने की जरूरत है।
4/7Image Source : Freepik
हैकर्स खुद को डिलीवरी एजेंट या ऑनलाइन कारोबारी के रूप में पेश कर सकते हैं। वे यह दावा करते हुए आपका OTP मांगेंगे कि उन्हें ऑर्डर कैंसिल करना होगा या रिफंड इश्यू करना होगा। स्कैमर्स यह दावा करते हुए कॉल या मैसेज भेज सकते हैं कि आपने कोई पुरस्कार, इनाम या लॉटरी जीती है और इस को रिडीम कराने के लिए उन्हें OTP की जरूरत है।
5/7Image Source : Freepik
OTP फ्रॉड से खुद को बचाने के टिप्स के तौर पर जान लें कि आपको मिला OTP कभी भी किसी के साथ शेयर न करें। कोई भी बैंक एजेंट, पुलिस अधिकारी या सरकारी अधिकारी आपसे आपका बैंक पिन या OTP नहीं मांगेगा। याद रखें कि जब आप OTP का यूज करेंगे तो आपके खाते से पैसे डेबिट हो जाएंगे, वर्ना नहीं। OTP से आपके खाते में पैसा जमा नहीं किया जा सकेगा. OTP वाले SMS को ध्यान से पढ़ें। SMS आमतौर पर बताता है कि OTP किस लिए है।
6/7Image Source : Freepik
जब शक हो तो मर्चेंट से ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले उसका ऑनलाइन वैरिफिकेशन करें। उनकी आधिकारिक वेबसाइट और उनके वेबपेज पर दिए गए डिटेल्स देखें। यदि अभी भी शक है, तो कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुनें। फाइनेंशियल अलर्ट या प्रोडक्ट ऑफर के साथ आने वाले अननोन सोर्स से किसी भी लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक न करें।
7/7Image Source : Freepik
सुरक्षित नेटवर्क के जरिए से ही डिजिटल पेमेंट करें। फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए पब्लिक वाई-फाई का यूज न करें क्योंकि ये हैक हो सकते हैं। अपने ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत पासवर्ड का यूज करें और जहां भी मुमकिन हो 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) इनेबल करें।