Mivi AI Buds Review: एआई फीचर वाला ईयरबड्स जो आपसे करता है बात, अच्छी साउंड क्वालिटी
Mivi AI Buds Review: एआई फीचर वाला ईयरबड्स जो आपसे करता है बात, अच्छी साउंड क्वालिटी
Mivi AI Buds Review: देसी ब्रांड Mivi ने हाल ही में इंडस्ट्री का पहला एआई फीचर वाला ईयरबड्स लॉन्च किया है। यह ईयरबड्स 40 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ आता है। आइए, जानते हैं हमें यह कैसा लगा है?
Published : Jul 12, 2025 06:49 pm IST, Updated : Jul 12, 2025 06:49 pm IST
1/6Image Source : FILE
देसी ब्रांड Mivi ने हाल ही में AI Buds लॉन्च किया है। यह इंडस्ट्री का पहला ईयरबड्स है, जिसमें इंटरैक्टिव एआई फीचर्स दिए गए हैं। इस ईयरबड्स की कीमत 6,999 रुपये है। हमने इस ईयरबड्स को कुछ दिन इस्तेमाल किया है और आपके लिए इसका रिव्यू लेकर आए हैं। आइए, जानते हैं हमें यह कैसा लगा है?
2/6Image Source : FILE
इस ईयरबड्स का डिजाइन कंपनी के पिछले लॉन्च हुए ईयरबड्स की तरह ही है। इसके दोनों बड्स यूनीक डिजाइन के साथ आते हैं, जो आपकी कानों में आसानी से फिट हो जाते हैं। वहीं, इसका बॉक्स काफी चमकीला है। शाइनी होने की वजह से इस पर ऊंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं। दोनों बड्स का वजन काफी हल्का है, जिसकी वजह से यह कानों पर भारी नहीं लगते हैं।
3/6Image Source : FILE
Mivi AI Buds Review: इस ईयरबड्स के बॉक्स में USB Type C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। कंपनी इसके साथ चार्जिंग केबल के साथ-साथ ईयरटिप्स का सेट देती है, जिन्हें आप अपनी कानों की साइज के हिसाब से यूज कर सकते हैं। चार्जिंग केस को फुल चार्ज करने के बाद आप तीन बार अपने बड्स को फुल चार्ज कर सकते हैं।
4/6Image Source : FILE
Mivi AI Buds की साउंड क्वालिटी हमें अच्छी लगी है। इसमें हाई रेजलूशन वाला ऑडियो, LDAC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, यह 3D साउंड क्वालिटी स्पैटियल ऑडियो जैसे फीचर्स से भी लैस है। इस पर म्यूजिक के दौरान हाई बेस वाले गाने की आवाज अच्छी सुनाई देगी। हमें इसकी साउंड क्वालिटी अच्छी लगी है। साथ ही, इसमें बेहतर नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है।
5/6Image Source : FILE
इस एआई बड्स में 40 घंटे तक का बैटरी बैक अप कंपनी दावा करती है। इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप 30 से 25 घंटे तक यूज कर सकते हैं। इस एआई बड्स में 8 भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम और गुजराती का सपोर्ट है। आप Hi Mivi बोलकर अपनी पसंदीदा भाषा में इस ईयरबड्स के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं।
6/6Image Source : FILE
Mivi AI Buds Review: हमें यह ईयरबड्स काफी अच्छा लगा है क्योंकि इसमें यूजर्स को यूनीक एक्सपीरियंस मिलेगा। एआई फीचर होने की वजह से आप इससे बातचीत कर सकते हैं। इसकी साउंड क्वालिटी और बैटरी भी आपको निराश नहीं करेगी।