सस्ते में मिल रहा Moto G77 Power, जानें 7000mAh बैटरी वाले फोन के ऑफर
सस्ते में मिल रहा Moto G77 Power, जानें 7000mAh बैटरी वाले फोन के ऑफर
Motorola G77 Power 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है। मोटोराला का यह 7000mAh बैटरी वाला फोन पिछले दिनों लॉन्च हुआ है। फोन में मीडियाटेक डायमैन्सिटी 6000 सीरीज वाला चिपसेट मिलता है।
Published : Jul 13, 2026 07:31 pm IST, Updated : Jul 13, 2026 07:31 pm IST
1/5Image Source : Motorola
Motorola G77 Power 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है। मोटोराला का यह 7000mAh बैटरी वाला फोन पिछले दिनों लॉन्च हुआ है। फोन में मीडियाटेक डायमैन्सिटी 6000 सीरीज वाला चिपसेट मिलता है। कंपनी फोन की खरीद पर दमदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
2/5Image Source : Motorola
Motorola G77 Power को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। फोन की कीमत 25,999 रुपये है। इस फोन को कंपनी ने Pantone Fuchsia Red, Pantone Impenetrable, Pantone Laurel Green और Pantone Nautical Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
3/5Image Source : Motorola
मोटोरोला का यह फोन 6.72 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इसमें LCD पैनल का यूज किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है। यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।
4/5Image Source : Motorola
इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट यूज किया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
5/5Image Source : Motorola
Motorola G77 Power के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन Sony LYT 600 सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और एक 2-इन-1 लाइट सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।