Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 6500mAh बैटरी वाले फोन की कीमत हुई लीक
Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 6500mAh बैटरी वाले फोन की कीमत हुई लीक
Motorola Edge 70 Pro+ जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। यह फोन मोटोरोला एज 70 सीरीज का इस साल लॉन्च होने वाला सबसे प्रीमियम फोन होगा। 4 जून को लॉन्च होने वाले इस फोन की कीमत सामने आ गई है। इसे पहले ही ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है। इसमें 6,500mAh की बैटरी, 50MP कैमरा समेत तगड़े फीचर्स मिलते हैं।
Published : Jun 01, 2026 07:11 pm IST, Updated : Jun 01, 2026 07:11 pm IST
1/5Image Source : Motorola
Motorola Edge 70 Pro+ जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। यह फोन मोटोरोला एज 70 सीरीज का इस साल लॉन्च होने वाला सबसे प्रीमियम फोन होगा। 4 जून को लॉन्च होने वाले इस फोन की कीमत सामने आ गई है। इसे पहले ही ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है। इसमें 6,500mAh की बैटरी, 50MP कैमरा समेत तगड़े फीचर्स मिलते हैं।
2/5Image Source : Motorola
इस फोन के लीक हुए फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इसमें 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इस फोन का कैमरा 50x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने इसे AI Super Zoom Pro नाम दिया है।
3/5Image Source : India TV
मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में आपको 16GB रैम और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इस फोन के बैक में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसे रियर पैनल के बीच में रखा गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 एक्सट्रीम चिपसेट के साथ आएगा। इसके अलावा यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करेगा।
4/5Image Source : Motorola
Motorola के इस फोन में 7,000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग फीचर दिए जाने की संभावना है। इस फोन के बैक में 50MP के तीन कैमरे दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिल सकता है।
5/5Image Source : Motorola
Motorola Edge 70 Pro+ को भारत में फ्लैगशिप प्राइस में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत 60,000 रुपये की रेंज में हो सकती है। इससे पहले कंपनी ने Motorola Edge 70 Pro को भारत में पेश किया है, जिसकी कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है।