1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. 6000 रुपये सस्ता मिल रहा Motorola का 5500mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन

6000 रुपये सस्ता मिल रहा Motorola का 5500mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन

Published : Oct 25, 2025 02:39 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 02:39 pm IST
Motorola ने अपने हाल में लॉन्च हुए G96 5G स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी है। यह फोन हाल ही में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ था। फोन में 5,500mAh की दमदार बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरे जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फ्लिपकार्ट पर यह फोन लॉन्च प्राइस से 6000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है।
1/5 Image Source : Motorola

मोटोरोला का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है। इसे ऐशलेग ब्लू, ड्रेसडेन ब्लू,ऑर्चिड और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फ्लिपकार्ट पर यह 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।
2/5 Image Source : motorola

यह फोन 6.67 इंच के FHD+ 10-बिट 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश फीचर और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें वाटर टच सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है। Moto G96 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
3/5 Image Source : motorola

यह Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। कंपनी इस फोन के साथ 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है। यह फोन 5,500mAh की दमदार बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इसके अलावा इसमें IP68 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने और धूल-मिट्टी आदि में खराब नहीं होता है।
4/5 Image Source : motorola

मोटोरोला के इस सस्ते फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का Sony Lytia 700C मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।
5/5 Image Source : motorola

Advertisement