Motorola Razr 60 ULTRA का इंडिया लॉन्च हुआ कंफर्म, Amazon में माइक्रोसाइट भी हुई लाइव
Motorola Razr 60 ULTRA का इंडिया लॉन्च हुआ कंफर्म, Amazon में माइक्रोसाइट भी हुई लाइव
फ्लिप स्मार्टफोन्स कैटेगरी में मोटोरोला के स्मार्टफोन्स काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। अगर आप एक नया फ्लिप फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। मोटोरोला जल्द ही भारतीय बाजार में Razr 60 ULTRA को लॉन्च करने वाली है।
Published : May 04, 2025 11:12 pm IST, Updated : May 04, 2025 11:12 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
फ्लिप फोन की की जब भी बात आती है तो सबसे पहले मोटोरोला का ही नाम आता है। फ्लिप स्मार्टफोन लवर्स के लिए गुड न्यूज है कि Motorola Razr 50 के बाद अब कंपनी नई फ्लिप सीरीज Motorola Razr 60 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि मोटोरोला की तरफ से कुछ समय पहले Motorola Razr 60 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। अब मोटोरोला की तरफ से Razr 60 ULTRA की लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है।
3/7Image Source : फाइल फोटो
फेमस टिप्स्टर अभिषेक यादव की लीक्स के मुताबिक अमेजन में Motorola Razr 60 ULTRA को लिस्ट कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही नए फ्लिप फोन को भारतीय बाजार में पेश करेगी। हालांकि लॉन्च से पहले ही Razr 60 ULTRA को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं।
4/7Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि अमेजन ने Razr 60 ULTRA के लिए वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। इस माइक्रोसाइट ने इस अपमकिंग फोन की लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है। अमेजन लिस्टिंग से Razr 60 ULTRA के लुक और डिजाइन का भी खुलासा हो गया है। इसके साथ ही इसके कुछ फीचर्स का भी जानकारी सामने आ गई है।
5/7Image Source : फाइल फोटो
Motorola Razr 60 ULTRA को कंपनी तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि Motorola Razr 60 ULTRA को कंनी एआई फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी। मतलब इस नए अपकमिंग फ्लिप फोन में आपको पूरी तरह से एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
6/7Image Source : फाइल फोटो
Motorola Razr 60 ULTRA में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर देने वाली है। इसके साथ ही इसमें 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज मिलने वाली है। इस स्मार्टफोन में आप डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी टास्क भी कर पाएंगे।
7/7Image Source : फाइल फोटो
फोटोग्राफी के लिए Motorola Razr 60 ULTRA डुअल कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसमें 50+50MP के डुअल सेंसर होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। लीक्स की मानें तो Motorola Razr 60 ULTRA में 4700mAh की बड़ी बैटरी होगी जो कि 68W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।