Nokia फोन बनाने वाली HMD ने HMD Aura² किया लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स
Nokia फोन बनाने वाली HMD ने HMD Aura² किया लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स
नोकिया स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी एचएमडी ग्लोबल की तरफ से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। HMD का नया फोन HMD Aura Squared है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने बजट सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें कंपनी 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है।
Published : Feb 13, 2025 01:10 pm IST, Updated : Feb 13, 2025 01:10 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप एक सस्ता और टिकाउ स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। नोकिया स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD ने अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम HMD Aura Squared है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
HMD की तरफ से इस स्मार्टफोन को फिलहाल अभी आस्ट्रेलिया के बाजार में लॉन्च किया गया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी इसे भारतीय फैंस के लिए भी यहां के मार्केट में भी लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को HMD Aura² के नाम से भी जाना जा रहा है।
3/7Image Source : फाइल फोटो
यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए है जो कम बजट में डेली रूटीन काम के लिए एक किफायती स्मार्टफोन तलाश रहे हैं। HMD ने इस स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है जिसमें 4GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत AUD 169 है जो कि करीब 9,200 रुपये होते हैं।
4/7Image Source : फाइल फोटो
HMD Aura Squared को कंपनी ने Shadow Black और Electric Purple कलर में लॉन्च किया है। इसमें आपको 6.52 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच फीचर के साथ आती है।
5/7Image Source : फाइल फोटो
HMD Aura Squared को कंपनी ने एंड्रॉयड 14 गो सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स गूगल गो ऐप्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। एंड्रॉयड 14 गो होने की वजह से बैटरी की खपत भी इसमें कम होगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन को यूनिसोक स्प्रेडट्रम 9863ए चिपसेट से लैस किया गया है।
6/7Image Source : फाइल फोटो
एचएमडी के इस नए स्मार्टफोन में आपको 4GB की रैम दी गई है। इसमें आपको 4GB की वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी है। आप स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ा भी सकते हैं।
7/7Image Source : फाइल फोटो
फोटोग्राफी के लिए HMD Aura Squared में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 51 घंटे का बैकअप देगा।