Published : Oct 30, 2025 10:47 am IST, Updated : Oct 30, 2025 10:47 am IST
1/5Image Source : Nothing
Nothing Phone 3a Lite ग्लोबली लॉन्च हो गया है। नथिंग का यह अफोर्डेबल फोन यूरोपीय बाजार में पेश हुआ है। कंपनी जल्द ही इसे भारत समेत अन्य मार्केट में उतारेगी। यह फोन साल की शुरुआत में आए Nothing Phone 3a सीरीज का सबसे सस्ता वेरिएंट है। इसमें 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। फोन का लुक और डिजाइन Nothing Phone 3 की तरह है।
2/5Image Source : Nothing
Nothing Phone 3a LiteNothing Phone 3a Lite को दो स्टोरेज वेरिएंट्स - 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 249 यूरो यानी लगभग 25,000 रुपये है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस फोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
3/5Image Source : Nothing
नथिंग का यह फोन 6.77 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2392 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स तक की है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
4/5Image Source : Nothing
यह फोन MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट पर काम करता है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकेगा। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। फोन में कंपनी ने एआई फीचर्स भी दिए हैं।
5/5Image Source : Nothing
Nothing Phone 3a Lite के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP और 2MP के दो और कैमरे मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नथिंग फोन 3ए लाइट में 16MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।