Published : Aug 04, 2026 06:53 pm IST, Updated : Aug 04, 2026 06:53 pm IST
1/5Image Source : India TV
OnePlus ने भी इंडिपेंडेंस डे सेल की घोषणा की है। इस सेल में वनप्लस के इस साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन OnePlus 15, OnePlus 15R के साथ-साथ Nord सीरीज के मिड बजट स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। वनप्लस की यह सेल 7 अगस्त से शुरू हो रही है। कंपनी ने इस सेल में कुछ पुराने मॉडल को भी लिस्ट किया है।
2/5Image Source : OnePlus
OnePlus 15R को इस सेल में 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फिलहाल इसकी कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा OnePlus 15 को इस सेल में 81,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसकी कीमत 85,999 रुपये है।
3/5Image Source : India TV
पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 13s को इस सेल में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसकी कीमत 54,999 रुपये है। वहीं, OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord CE6 को इस सेल में क्रमशः 41,999 रुपये और 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे। इनकी कीमत में भी 4,000 रुपये तक की कटौती की गई है।
4/5Image Source : India TV
कंपनी इस सेल में डिस्काउंट के अलावा 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑफर कर रही है। इस सेल में मिलने ऑफर्स को यूजर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के साथ-साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर भी ले सकते हैं। वियरेबल डिवाइस की बात करें तो Buds 4, Nord Buds आदि की खरीद पर भी 1,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
5/5Image Source : India TV
हाल में लॉन्च हुआ OnePlus Pad 4 इस सेल में 56,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वनप्लस के इस फ्लैगशिप टैबलेट की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है। इसकी खरीद पर 2,500 रुपये की बचत की जा सकती है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 61,499 रुपये में मिलेगा।