Published : Jul 20, 2026 06:48 pm IST, Updated : Jul 20, 2026 06:48 pm IST
1/5Image Source : Oppo
Oppo ने इस साल लॉन्च हुए अपने तीन सस्ते फोन की कीमत में बड़ा इजाफा कर दिया है। ओप्पो के ये फोन लॉन्च प्राइस से 4,000 रुपये तक महंगे कर दिए हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब चीनी ब्रांड ने अपने फोन की कीमत बढ़ाई है। इससे पहले भी कंपनी के कई मिड बजट फोन की कीमत में इस साल इजाफा किया गया है।
2/5Image Source : Oppo
Oppo K14, Oppo K14x और Oppo A6s की कीमत में कंपनी ने इजाफा कर दिया है। इन सस्ते बजट फ्रेंडली फोन के सभी मॉडल अब 4,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। रैम और स्टोरेज चिप की कमी की वजह से ओप्पो ने अपने सस्ते फोन की कीमत में इजाफा का फैसला किया है। OnePlus, Realme, Xiaomi, Samsung जैसे ब्रांड्स के फोन भी पिछले दिनों महंगे हुए हैं।
3/5Image Source : Oppo
Oppo K14 को अब 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके 6GB RAM + 128GB शुरुआती वेरिएंट को भारत में 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, इसके टॉप 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत में 4,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। यह 23,999 रुपये की बजाय 27,999 रुपये में मिलेगा।
4/5Image Source : Oppo
Oppo K14x की कीमत में कंपनी ने 1,000 रुपये का इजाफा करने का फैसला किया है। भारत में यह फोन 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। प्राइस हाइक के बाद यह 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। वहीं, इसके टॉप 6GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट को 19,999 रुपये की बजाय 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
5/5Image Source : Oppo
Oppo A6s की कीमत में भी भारी इजाफा किया गया है। इस फोन के 4GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह 21,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा 6GB RAM + 128GB वाला वेरिएंट 22,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिसकी कीमत अब 24,999 रुपये हो गई है।