Oppo जल्द लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला फोन, सामने आए फीचर्स
Oppo जल्द लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला फोन, सामने आए फीचर्स
Oppo जल्द ही 10000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी ब्रांड का यह फोन दमदार बैटरी और जबरदस्त फीचर्स के साथ आ सकता है। पिछले दिनों कंपनी ने Oppo A6 Pro को भारतीय बाजार में उतारा है।
Published : Jul 16, 2026 07:40 pm IST, Updated : Jul 16, 2026 07:40 pm IST
1/5Image Source : Oppo
Oppo जल्द ही 10000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी ब्रांड का यह फोन दमदार बैटरी और जबरदस्त फीचर्स के साथ आ सकता है। पिछले दिनों कंपनी ने Oppo A6 Pro को भारतीय बाजार में उतारा है। वहीं, OnePlus Nord 6 को भारत में 9000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है।
2/5Image Source : Oppo
Oppo का यह फोन A सीरीज में पेश किया जाएगा। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया गया है कि ओप्पो और वनप्लस अपने 10000mAh बैटरी वाले पहले फोन की तैयारी में हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस फोन को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
3/5Image Source : Oppo
Oppo A सीरीज का यह फोन सिंगल सेल वाले 10000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। OnePlus के इस बड़ी बैटरी वाले फोन को अगले साल Pro मॉडल के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन को मॉडल नंबर SM8845 के नाम से स्पॉट किया गया है।
4/5Image Source : Oppo
इस साल जनवरी में Oppo ने A सीरीज के प्रो मॉडल को पेश किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। Oppo A6 Pro में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी दी है। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। वहीं, OnePlus Nord 6 को अप्रैल में भारतीय बाजार में पेश किया गया है।
5/5Image Source : India TV
Oppo का यह फोन Oppo A7 Pro के नाम से जल्द चीनी मार्केट में उतारा जा सकता है। इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो के इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ दमदार प्रोसेसर भी दिए जाने की संभावना है।