Oppo का नया फोल्डेबल फोन उड़ाएगा होश, USB Type C जितना होगा पतला
Oppo का नया फोल्डेबल फोन उड़ाएगा होश, USB Type C जितना होगा पतला
पिछले कुछ समय में फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन को लेकर काफ तेजी से क्रेज बढ़ा है। अगर आप एक नया फोल्डेबल फोन लेने के तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज कंपनी ओप्पो दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी कर रही है।
Published : Feb 06, 2025 02:42 pm IST, Updated : Feb 06, 2025 03:15 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
पिछले कुछ समय में एक से बढ़कर एक फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारतीय बाजार में एंट्री हुई है। इस बीच ग्लोबल मार्केट में एक और धमाकेदार फोल्डेबल फोन दस्तक देने को तैयार। अपकमिंग फोन दिग्गज स्मार्टफोन मेकर ओप्पो लेकर आ रही है जिसका नाम Oppo Find N5 होगा।
2/7Image Source : फाइल फोटो
Oppo Find N5 की सबसे बड़ी खास बात इसका डिजाइन है। कंपनी की मानें तो यह दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन होने वाला है। इस स्मार्टफोन को कंपनी अगले दो सप्ताह के अंदर चीन के मार्केट में उतार सकती है।
3/7Image Source : फाइल फोटो
लीक्स की मानें तो ओप्पो चीन में Oppo Find N5 को 20 फरवरी के आस पास लॉन्च कर सकती है। हाल ही में Weibo पर शेयर किए गए एक वीडियो में ओप्पो के फाइंड सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर ने बताया था कि यह फोन USB-C जैसा पतला होगा। अब कंपनी के एक अधिकारी की तरफ से यह कंफर्म कर दिया गया है इसे फरवरी के तीसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है।
4/7Image Source : फाइल फोटो
Oppo Find N5 को कंपनी कई सारे दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है। फिलहाल अभी कंपनी इसके फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स में काफी कुछ सामने आ चुका है। लीक्स की मानें तो Oppo Find N5 स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस हो सकता है।
5/7Image Source : फाइल फोटो
दमदार प्रोसेसर के अलावा इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को IPx9 वाटर-रेज़िस्टेंट के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। यह फोल्डेबल फोन हाई प्रेशर हाई टेम्परेचर वॉटर जेट को भी आसानी से हैंडल कर सकता है।
6/7Image Source : फाइल फोटो
लीक्स की मानें तो Oppo Find N5 में 6.85 इंच की आउटर डिस्प्ले मिल सकी है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट LTPO एमोलेड पैनल मिल सकता है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ दस्त दे सकता है। स्मार्टफोन में 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन सैमसंग के फोल्ड 6 को सीधी टक्कर देने वाला है।