Realme P3 या Motorola G85? जानें 15000 रुपये से कम में कौन सा 5G फोन खरीदना होगा फायदेमंद
Realme P3 या Motorola G85? जानें 15000 रुपये से कम में कौन सा 5G फोन खरीदना होगा फायदेमंद
Realme P3 vs Motorola G85: रियलमी और मोटोरोला के ये दोनों फोन फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में 15,000 रुपये से कम में मिल रहे हैं। एक ही कीमत वाले इन दोनों फोन में से किसे खरीदना फायदेमंद होगा? आइए जानते हैं।
Published : Aug 07, 2025 07:22 pm IST, Updated : Aug 07, 2025 07:22 pm IST
1/5Image Source : Realme + motorola
Realme P3 vs Motorola G85: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे फ्रीडम सेल में रियलमी और मोटोरोला के बजट फोन 15000 रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं। रियलमी और मोटोरोला के इन दोनों फोन की कीमत 14,999 रुपये है। एक ही कीमत वाले इन दोनों फोन में से किसे खरीदना फायदेमंद होगा? आइए जानते हैं।
2/5Image Source : Realme
Realme P3: रियलमी का यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में घर ला सकते हैं।
3/5Image Source : Motorola
Motorola G85: मोटोरोला का यह फोन भी फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। जितने में रियलमी का 6GB वाला फोन मिलेगा, उतने में मोटोरोला का 8GB रैम वाला फोन खरीदा जा सकता है।
4/5Image Source : Realme
Realme P3 के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.67 इंच के 120Hz, फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 6000mAh की दमदार बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 50MP + 2MP रियर और 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसमें IP69 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग मिलती है।
5/5Image Source : Motorola
Motorola G85 में भी 6.67 इंच का 120Hz, फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग, Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 50MP + 8MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।