Published : Sep 06, 2025 06:51 pm IST, Updated : Sep 06, 2025 06:51 pm IST
1/5Image Source : realme
Realme P3x 5G की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया गया है। रियलमी का यह सस्ता वाटरप्रूफ फोन 13,000 रुपये से भी कम कीमत में घर ला सकते हैं। रियलमी ने इस फोन को कुछ महीने पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
2/5Image Source : Realme
यह फोन 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज के साथ आता है। रियलमी का यह फोन 16,999 रुपये की MRP पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में लिस्ट किया गया है। इस फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का स्पेशल प्राइस कट किया गया है।
3/5Image Source : Realme
इसके अलावा फोन की खरीद पर 5% का कैशबैक भी मिलेगा। यही नहीं, रियलमी के इस सस्ते 5G फोन पर आप 10,650 रुपये और बचा सकते हैं। पुराने फोन को एक्सचेंज कराने पर यह डिस्काउंट मिलेगा। यही नहीं, यह 458 रुपये की शुरुआती EMI में मिल रहा है।
4/5Image Source : Realme
Realme P3x 5G में 6.72 इंच का FHD डिस्प्ले मिलता है। फोन में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक में वीगन लेदर डिजाइन मिलेगा। साथ ही, यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर भी यह फोन खराब नहीं होगा। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलेगा।
5/5Image Source : Realme
रियलमी का यह सस्ता 5G फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा और LED फ्लैश लाइट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें Android 15 पर बेस्ड Realme UI मिलता है।