8000 रुपये से कम में मिल रहा Redmi का तगड़ा फोन, कीमत में हुई बड़ी कटौती
8000 रुपये से कम में मिल रहा Redmi का तगड़ा फोन, कीमत में हुई बड़ी कटौती
Redmi 12 massive price cut now available under Rs 8000 on flipkart check offers: Redmi 12 की कीमत में भारी कटौती की गई है। कंपनी ने फोन की कीमत 8,000 रुपये तक कम कर दिया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर रेडमी का यह सस्ता फोन आधी से भी कम कीमत में लिस्ट किया गया है।
Published : Nov 12, 2024 05:59 pm IST, Updated : Nov 12, 2024 05:59 pm IST
1/6Image Source : FILE
Redmi ने अपने बजट स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है। रेडमी का यह सस्ता फोन आधी से भी कम कीमत में मिल रहा है। पिछले साल लॉन्च हुआ रेडमी का यह फोन लॉन्च प्राइस से 8,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने यह प्राइस कट केवल एक स्टोरेज वेरिएंट पर किया है।
2/6Image Source : FILE
Redmi 12 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। इस फोन का शुरुआती वेरिएंट 14,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने 6GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत में 8,000 रुपये की कटौती कर दी है। यह वेरिएंट 7,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि फोन का शुरुआती वेरिएंट 9,499 रुपये में मिल रहा है।
3/6Image Source : FILE
Redmi 12 के फीचर्स की बात करें तो शाओमी का यह बजट स्मार्टफोन कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। फोन में 6.79 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2460 x 1080 पिक्सल है और पीक ब्राइटनेस 550 निट्स तक की है। फोन का डिस्प्ले 90Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन को भी सपोर्ट करता है।
4/6Image Source : FILE
रेडमी के इस सस्ते फोन में 12nm का MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम में LPDDR4X और eMMC 5.1 को सपोर्ट दिया गया है। वहीं, इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस सस्ते फोन का वजन 198.5 ग्राम है।
5/6Image Source : FILE
Redmi 12 में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए 18W USB Type C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। हालांकि, इसमें जल्द ही Android 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS का सपोर्ट मिलेगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। साथ ही, यह NFC यानी नियर फील्ड कम्युनिकेशन को भी सपोर्ट करता है।
6/6Image Source : FILE
रेडमी के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के इस सस्ते फोन में 8MP का कैमरा मिलता है।