Published : Jan 14, 2026 09:08 am IST, Updated : Jan 14, 2026 09:08 am IST
1/5Image Source : Redmi India
रेडमी के सबसे सस्ते 5G फोन की कीमत में 27% का बड़ा प्राइस कट किया गया है। रेडमी का यह फोन 8799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर इस फोन को सबसे ज्यादा यूजर्स ने पसंद किया है। यह अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला मोबाइल फोन है।
2/5Image Source : Redmi India
Redmi A4 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। यह 5G फोन खास तौर पर बजट यूजर्स के लिए पेश किया गया है। रेडमी अपने इस फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और EMI ऑफर भी दे रहा है।
3/5Image Source : Redmi India
यह फोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। अमेजन पर इसे 8,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 263 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही, इस फोन को आप 309 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।
4/5Image Source : Redmi India
Redmi A4 5G के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले बड़े LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 6GB रैम मिलता है, जिसे वर्चुअली 8GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन की स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ एक्सपेंड कर सकेंगे।
5/5Image Source : Redmi India
इस फोन के बैक में 50MP का डुअल कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गय है। यह फोन 5160mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।