9000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में घटी कीमत
9000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में घटी कीमत
Flipkart पर चल रहे फ्रीडम सेल में Samsung Galaxy A36 5G की कीमत में कटौती की गई है। सैमसंग का यह मिड बजट फोन लॉन्च प्राइस से 9000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है।
Published : Aug 12, 2026 06:31 pm IST, Updated : Aug 12, 2026 06:31 pm IST
1/5Image Source : Samsung
Flipkart पर चल रहे फ्रीडम सेल में Samsung Galaxy A36 5G की कीमत में कटौती की गई है। सैमसंग का यह मिड बजट फोन लॉन्च प्राइस से 9000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। सैमसंग ने इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया था। फोन में दमदार बैटरी के साथ जबरदस्त कैमरा दिया गया है।
2/5Image Source : Samsung
Samsung Galaxy A36 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 38,999 रुपये में आता है। फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में यह 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा 1825 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।
3/5Image Source : Samsung
Samsung का यह फोन 6.7 इंच के सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
4/5Image Source : Samsung
यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है।
5/5Image Source : Samsung
इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा।