Samsung Galaxy A36 5G की कीमत गिरी, लॉन्च के एक महीने बाद ही कंपनी ने किया प्राइस कट
Samsung Galaxy A36 5G की कीमत गिरी, लॉन्च के एक महीने बाद ही कंपनी ने किया प्राइस कट
सैमसंग का स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। सैमसंग ने मार्च के महीने में Samsung Galaxy A36 5G को लॉन्च किया था। अभी इसे मार्केट में दस्तक दिए हुए कुछ ही समय बीता थी कि कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती कर दी है।
Published : Apr 06, 2025 05:19 pm IST, Updated : Apr 06, 2025 05:19 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आए दिन नए नए स्मार्टफोन्स दस्तक देते रहते हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सैमसंग के एक लेटेस्ट फोन की कीमत में बड़ी गिरावट हुई है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने मार्च के महीने में Samsung Galaxy A36 5G को लॉन्च किया था। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग और थोड़ी बहुत गेमिंग कर सके तो यह स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
3/7Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy A36 5G में हमें तीन वेरिएंट देखने को मिलते हैं। इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी ने सभी वेरिएंट में 2 हजार रुपये की सीधी कटौती कर दी है।
4/7Image Source : फाइल फोटो
अब आप Samsung Galaxy A36 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये, 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को 33,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 36,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
5/7Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy A36 5G में कई सारे कलर ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Awesome Black, Awesome Lavender और Awesome White कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। मल्टी टास्किंग के लिए यह स्मार्टफोन एक परफेक्ट ऑप्शन है।
6/7Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy A36 5G में6.7 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass Victus+ दिया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन 15 पर रन करता है।
7/7Image Source : फाइल फोटो
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में स्नेपड्रैगन 6 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। इसमें 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि फुल चार्ज होने पर करीब 29 घंटे का बैकअप देती है। इस फोन की बैटरी 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।