Samsung 10 हजार रुपये से कम कीमत पर ला रहा है दमदार 5G Smartphone, टीजर हुआ रिलीज
Samsung 10 हजार रुपये से कम कीमत पर ला रहा है दमदार 5G Smartphone, टीजर हुआ रिलीज
बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया धमाकेदार सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy F06 5G को लाने जा रही है। इस स्मार्टफोन में कम दाम में कई धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं।
Published : Feb 08, 2025 02:11 pm IST, Updated : Feb 08, 2025 02:11 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
सैमसंग ने 22 जनवरी को अपनी फ्लैगशिप Galaxy S25 5G सीरीज को लॉन्च किया था। महंगे स्मार्टफोन्स के बाद सैमसंग अब सस्ता फोन लाने जा रही है। अगर आप सैमसंग का एक सस्ता स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो बता दें कि सैमसंग भी अपने फैंस के लिए एक सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग जल्द ही बाजार में Samsung Galaxy F06 5G को लॉन्च कर सकता है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
WhatsApp अपने एफ सीरीज में Samsung Galaxy F06 5G को जोड़ने जा रहा है। कंपनी इसे कुछ ही दिनों में फैंस के लिए लॉन्च कर सकती है। सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन एक सस्ता और किफायती फोन होगा जो ग्राहकों को कम दाम में कई सारे तगड़े फीचर्स उपबल्ध कराएगा।
3/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप डेली रूटीन काम के लिए एक सस्ता फोन तलाश रहे हैं तो यह Samsung Galaxy F06 5G एक बेस्ट स्मार्टफोन हो सकता है। सैमसंग की तरफ से इस अपकमिंग फोन की फोटो का रिलीज कर दी गई है और साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया गया है।
4/7Image Source : फाइल फोटो
साउथ कोरियन टेक जायंट Samsung Galaxy F06 5G को 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए हुई है। फ्लिपकार्ट में इस स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है।
5/7Image Source : फाइल फोटो
फ्लिपकार्ट में Samsung Galaxy F06 5G को लेकर जो टीजर रिलीज किया गया है उसमें इस स्मार्टफोन की कीमत को 9,XXX के रूप में लिखा गया है। इससे पता चलता है कि इस फोन को कंपनी 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। यह सबसे सस्ता लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन हो सकता है।
6/7Image Source : फाइल फोटो
फ्लिपकार्ट में Samsung Galaxy F06 5G के टीजर से इसके डिजाइन का भी पता चलता है। टीजर में दिख रही फोटो के अनुसार इस स्मार्टफोन में राउंड शेप के कॉर्नर मिलने वाले हैं। इसके अलाया रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मॉड्यूल होगा। कैमरा मॉड्यूल के साइड में सिंगल फ्लैश लाइट दी गई है।
7/7Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy F06 5G के राइड साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पॉवर बटन दिए गए हैं। इसके अलावा यह सस्ता 5G स्मार्टफोन ब्लू कलर ऑफ्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 8GB तक की रैम मिल सकती है।