Published : May 05, 2026 06:47 pm IST, Updated : May 05, 2026 06:47 pm IST
1/5Image Source : Samsung
Samsung के लेटेस्ट 5G फोन Galaxy M17 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर यह फोन महज 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। सैमसंग का यह फोन 5,000mAh की बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है।
2/5Image Source : Samsung
इसमें Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग का यह फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
3/5Image Source : Samsung
Samsung Galaxy M17 5G
4/5Image Source : Samsung
इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 5MP वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 13MP का कैमरा मिलेगा। इसके डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस मिलता है। साथ ही, यह IP54 रेटेड है।
5/5Image Source : Samsung
Samsung Galaxy M16 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। इस फोन की MRP 16,499 रुपये है। अमेजन पर यह फोन 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। अमेजन पर प्राइम मेंबर्स को यह फोन 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।