12499 रुपये में मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन
12499 रुपये में मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन
Samsung Galaxy M17 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। सैमसंग का यह दमदार फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सैमसंग का यह फोन महज 12,499 रुपये में मिल रहा है।
Published : Oct 27, 2025 09:52 am IST, Updated : Oct 27, 2025 09:52 am IST
1/5Image Source : samsung
Samsung Galaxy M17 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। सैमसंग का यह दमदार फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सैमसंग का यह फोन महज 12,499 रुपये में मिल रहा है। फोन की कीमत में 4,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। फोन में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं।
2/5Image Source : samsung
सैमसंग ने Galaxy M17 5G को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन भारत में 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे दो कलर ऑप्शन ब्लैक और सिल्वर में खरीद सकते हैं।
3/5Image Source : samsung
अमेजन पर यह फोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, सैमसंग का यह फोन 630 रुपये की शुरुआती EMI में खरीदा जा सकता है। सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ रेजलूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में IP54 रेटिंग दी गई है।
4/5Image Source : samsung
सैमसंग का यह सस्ता फोन Galaxy AI फीचर्स से लैस है और Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। Samsung Galaxy M17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो पावर बटन के साथ इंटिग्रेट है।
5/5Image Source : samsung
फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन OIS और 2MP का सेकेंडरी मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 25W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है।