Samsung Galaxy S25 Edge की भारत में जल्द होगी एंट्री, BIS पर फोन ने दिया दस्तक
Samsung Galaxy S25 Edge की भारत में जल्द होगी एंट्री, BIS पर फोन ने दिया दस्तक
सैमसंग ने इस साल जनवरी महीने में हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy S25 Edge से पर्दा उठाया था। सैमसंग इसे 200MP कैमरे के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है। हाल ही में यह स्मार्टफोन BIS पर स्पॉट भी हुआ है इससे संकेत मिलते हैं कि जल्द ही यह बाजार में दस्तक दे सकता है।
Published : Mar 15, 2025 05:27 pm IST, Updated : Mar 15, 2025 05:27 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
सैमसंग का नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज है। सैमसंग जल्द ही भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S25 Edge को लॉन्च करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन सैमसंग की लेटेस्ट Galaxy S25 5G सीरीज का ही हिस्सा होगा।
2/7Image Source : फाइल फोटो
साउथ कोरियन टेक जायंट की तरफ से जब Galaxy S25 5G सीरीज को लॉन्च किया गया था तभी कंपनी ने Samsung Galaxy S25 Edge से पर्दा उठा दिया था। इसके बाद से लगातार इस स्मार्टफोन लेकर लीक्स सामने आ रही हैं। यह स्मार्टफोन सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन हो सकता है।
3/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप इस स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन अब BIS पर भी लिस्ट हो गया है। BIS लिस्टिंग से यह संकेत मिलते हैं कि जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।
4/7Image Source : फाइल फोटो
अपकमिंग फोन को BIS पर मॉडल नंबर SM-S937B/DS के साथ स्पॉट किया गया है। Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर पहले जो लीक्स सामने आईं थी उसके अनुसार कंपनी इसे 16 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है। इसके बाद मई के महीने में इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
5/7Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy S25 Edge में परफॉर्मेस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। यह एक 3nm टेक्नोलॉजी बेस्ड कंपनी है जो कि गेमिंग जैसे हैवी टास्क वाले काम में आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है।
6/7Image Source : फाइल फोटो
कंपनी इस फोन को 12GB तक की रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 के साथ दस्तक दे सकता है। इसमें One UI 7 स्किन का सपोर्ट मिलने वाला है।
7/7Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy S25 Edge को भी कंपनी 200MP वाले कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर भी मिलने वाला है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।