Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Watch 8 Series, देखें First Look
Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Watch 8 Series, देखें First Look
Samsung ने दो प्रीमियम स्मार्टवॉच Galaxy Watch 8 और Watch 8 Classic ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए हैं। ये दोनों स्मार्टवॉच कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स और बेहतर ड्यूरेबिलिटी के साथ आते हैं।
Published : Jul 09, 2025 09:21 pm IST, Updated : Jul 09, 2025 09:21 pm IST
1/5Image Source : Samsung
Samsung ने Unpacked Event में Galaxy Watch 8 सीरीज भी लॉन्च की है। दक्षिण कोरियाई कंपनी की ये नई स्मार्टवॉच सीरीज Google Gemini पर बेस्ड AI फीचर्स से लैस है। इसमें कंपनी ने नए लॉन्च हुए Exynos W1000 चिप का इस्तेमाल किया है।
2/5Image Source : Samsung
Galaxy Watch 8 को दो डायल साइज 44mm और 40mm में लॉन्च किया है। वहीं, Galaxy Watch 8 Classic एक ही 46mm साइज में आती है। इसके 44mm वाले वॉच में 1.47 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। वहीं, 40mm वाले डायल में 1.34 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, 46mm वाले Watch 8 Classic में 1.34 इंच की स्क्रीन दी गई है।
3/5Image Source : Samsung
ये दोनों स्मार्टवॉच Exynos 2400 प्रोसेसर पर काम करते हैं। इनमें 2GB रैम के साथ 64GB तक स्टोरेज मिलेगा। Watch 8 में 32GB स्टोरेज मिलता है। Watch 8 Classic में 445mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, Watch 8 में 435mAh और 325mAh की बैटरी दी गई है। इन दोनों वॉच में फास्ट वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है।
4/5Image Source : Samsung
सैमसंग के ये दोनों स्मार्टवॉच WearOS पर काम करते हैं। ये दोनों स्मार्टवॉच LTE, ब्लूटूथ 5.3, WiFi, NFC और डुअल फ्रिक्वेंसी GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें 5ATM और IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग दी गई है। इसके अलावा ये मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H रेटिंग से लैस हैं।
5/5Image Source : Samsung
इन दोनों स्मार्टवॉच में कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। ये हेल्थ फीचर्स यूजर्स की बॉडी को रियल टाइम में मॉनिटर करते हैं। इनमें सैमसंग BioActive सेंसर, टेम्परेचर सेंसर, एक्सीलरोमीटर, बैरोमीटर, जियरो सेंसर, जियोमैट्रिक सेंसर मिलते हैं। यह Android 12 या इससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।