Samsung का सस्ता फोल्डेबल फोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले देखें First Look
Samsung का सस्ता फोल्डेबल फोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले देखें First Look
Samsung Galaxy Z Flip FE को हाल ही में गीकबेंच सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। सैमसंग का यह फोन सबसे कम कीमत वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है।
Published : May 26, 2025 06:11 pm IST, Updated : May 26, 2025 06:11 pm IST
1/5Image Source : FILE
Samsung इस साल अपना सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन Galaxy Z FE लॉन्च करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस अफोर्डेबल फोल्डेबल फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। इस फोन को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, जहां फोन के कई फीचर्स सामने आए हैं।
2/5Image Source : FILE
गीकबेंच पर मिली जानकारी के मुताबिक, सैमसंग का यह फोन Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसे मॉडल नंबर SM-F766U के नाम से गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 के साथ आ सकता है। इसमें 12GB रैम दिया जा सकता है। गीकबेंच पर इसे सिंगल कोर में 2,012 और मल्टी कोर में 7,563 प्वाइंट्स मिला है।
3/5Image Source : FILE
सैमसंग का यह फोन जुलाई में होने वाले Unpacked Event में पेश किया जा सकता है। इस फोन के साथ कंपनी अपने दो और फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को भी पेश किया जा सकता है। फोन का लुक और डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Flip 6 की तरह ही होगा।
4/5Image Source : FILE
Samsung के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.7 इंच का मेन डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ 3.4 इंच की कवर स्क्रीन दी जाएगी। यह फोन 3,700mAh की दमदार बैटरी के साथ आ सकता है। इसमें 25W वायर्ड के साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। सैमसंग का यह फ्लिप फोन देखने में इसके रेगुलर मॉडल की तरह ही लगेगा।
5/5Image Source : FILE
Samsung Galaxy Z Flip FE में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 12MP के दो कैमरे दिए जाएंगे। वहीं, इसमें 12MP का इन-डिस्प्ले कैमरा भी मिल सकता है। यह फोन 8GB रैम ऑप्शन में आ सकता है, जिसके साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इसे गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-F761N के नाम से लिस्ट किया गया है।