Sunder Pichai से लेकर Sam Altman तक, AI Summit में हिस्सा लेने भारत आ रहे ये ग्लोबल टेक लीडर्स
Sunder Pichai से लेकर Sam Altman तक, AI Summit में हिस्सा लेने भारत आ रहे ये ग्लोबल टेक लीडर्स
16 फरवरी 2026 से भारत में AI का महासम्मेलन होने जा रहा है। इसमें दुनियाभर के टॉप टेक लीडर्स शामिल हो रहे हैं। MeitY द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस इवेंट में Google और Alphabet CEO सुंदर पिचाई, OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन, Microsoft के फाउंडर बिल गेट्स जैसे दिग्गज हिस्सा लेने वाले हैं।
Published : Feb 12, 2026 06:09 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 12:10 pm IST
1/5Image Source : India AI Impact Summit
16 फरवरी 2026 से भारत में AI का महासम्मेलन होने जा रहा है। इसमें दुनियाभर के टॉप टेक लीडर्स शामिल हो रहे हैं। MeitY द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस इवेंट में Google और Alphabet CEO सुंदर पिचाई, OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन, Microsoft के फाउंडर बिल गेट्स जैसे दिग्गज हिस्सा लेने वाले हैं। कई ग्लोबल लीडर्स ने इस इवेंट में अपनी उपस्थिति कंफर्म कर दी है।
2/5Image Source : Unsplash
AI के प्रभाव पर आयोजित होने वाला ये चौथा समिट है। इसकी शुरुआत 2023 में यूके के Bletchley Park में हुई थी। इसे AI सेफ्टी समिट का नाम दिया गया था। इसके बाद अगले साल यानी 2024 में दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में AI Summit का आयोजन किया गया था। पिछले साल फरवरी में पेरिस में AI Impact Summit का आयोजन किया गया था। यह चौथा एआई समिट है, जिसे भारत की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। 16 फरवरी से 20 फरवरी के बीच चलने वाले इस समिट में दुनियाभर के लीडर्स हिस्सा लेने वाले हैं।
3/5Image Source : Unsplash
भारत में आयोजित होने वाले एआई समिट में इंक्लुसिव और इम्पैक्टफुल एआई के भविष्य के एजेंडे पर ग्लोबल लीडर्स बात करेंगे। इसे तीन मुख्य पिलर्स People, Planet और Progress में बांटा गया है। एआई समिट को 7 वर्किंग ग्रुप्स के अलावा ग्लोबल नॉर्थ औरग्लोबल साउथ द्वारा को-चेयर किया जाएगा। 5 दिन तक चलने वाले इस समिट में 700 सेशन प्लान किए गए हैं, जिनमें एआई सेफ्टी, गवर्नेंस और इथिकल यूज से लेकर डेटा प्रोटेक्शन को लेकर चर्चाएं की जाएंगी।
4/5Image Source : PTI
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें गूगल और अल्फाबेट सीईओ सुंदर पिचाई, ओपन एआई सीईओ सैम ऑल्टमैन, Nvidia CEO जेंसन हुआंग, माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स, गूगल डीपमाइंड सीईओ डेमिस हैसाबिस, एन्थ्रोपिक सीईओ डारियो एमोडी, मिस्ट्रल एआई सीईओ आर्थर मेनसेच, एडोब सीईओ शांतनु नारायण, एसेंचर सीई जूली स्वीट, क्वालकॉम सीईओ क्रिस्टियानो अमोन और पालो आल्टो नेटवर्क के सीईओ निकेश भाग लेंगे।
5/5Image Source : PTI
भारतीय लीडर्स की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख, एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, टाटा संस के चैयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन, HCL टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा, TCS की सीओओ आरती सुब्रमण्यम, अडाणी ग्रुप के जीत अडाणी, नोकिया के सीटीओ और एआई ऑफिसर पल्लवी महाजन शामिल होंगे।