Published : Jan 05, 2026 10:40 pm IST, Updated : Jan 05, 2026 10:40 pm IST
1/6Image Source : Vijay Sales
विजय सेल्स ने भारत भर में चल रही अपनी एप्पल डेज़ सेल को आगे बढ़ा दिया है। रिटेलर ने जनवरी की शुरुआत में इसकी घोषणा की थी। अब यह सेल 8 जनवरी तक चलेगी। यह सेल इससे पहले ही खत्म होने वाली थी। सेल के इस एक्सटेंशन से ग्राहकों को एप्पल प्रोडक्ट्स को कम कीमतों पर खरीदने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। यह कदम उन खरीदारों के लिए अच्छा मौका है जो छुट्टियों के बाद अपने डिवाइस को अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं।
2/6Image Source : Vijay Sales
विजय सेल्स ने अपनी एक्सटेंडेड सेल के तहत Apple स्मार्टफोन पर बदली हुई कीमतें पेश की हैं। iPhone 17 अब HDFC बैंक के कार्ड ऑफर के साथ 78,900 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है क्योंकि इस बैंक ऑफर के तहत 4000 रुपये की छूट मिल रही है।
3/6Image Source : Apple
एप्पल का iPhone 16e आईफोन विजय सेल्स में काफी सस्ते में मिल रहा है। यह आईफोन पिछले साल 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। विजय सेल्स में यह आईफोन इस समय 32 फीसदी की छूट के साथ 40,990 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद पर 10 परसेंट या 3000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
4/6Image Source : Apple
iPhone 16 की बिक्री 59,990 से शुरू हो रही है। ये कीमतें Apple Days सेल के दौरान घोषित प्रमोशनल छूटों को दिखाती हैं। बैंक ऑफर और एक्सचेंज एलिजिबिलिटी के बेस पर अंतिम कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।
5/6Image Source : Vijay Sales
सेल में कई दूसरी Apple डिवाइस भी शामिल हैं। MacBook, iPad, Apple Watch, AirPods और चुनिंदा एक्सेसरीज पर छूट उपलब्ध है। ऑफर खास मॉडल और कॉन्फिगरेशन पर लागू होते हैं। उपलब्धता अलग-अलग स्टोर और ऑनलाइन स्टॉक स्तर पर निर्भर करती है।
6/6Image Source : Freepik
सेल के दौरान iPhone 17 खरीदने वाले ग्राहक 3000 रुपये मूल्य के MyVS रिवॉर्ड्स लॉयल्टी पॉइंट्स के हकदार हैं। इन पॉइंट्स का यूज विजय सेल्स स्टोर्स या इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आगे की खरीदारी के लिए किया जा सकता है। यह लॉयल्टी प्रोग्राम रिटेलर की नियमित ग्राहक पुरस्कार पहल का हिस्सा है।